Site icon SHABD SANCHI

X ने अश्लील कंटेंट पर गलती मानी: Grok AI से अब जनरेट होंगी अश्लील तस्वीरें?

Grok AI Image Sexualise Ban: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) ने Grok AI के दुरुपयोग पर गलती स्वीकार की है। कंपनी ने कहा कि वह अब भारत के कानूनों का पूरी तरह पालन करेगी और अश्लील कंटेंट पर सख्त कार्रवाई करेगी। X ने 3,500 से ज्यादा आपत्तिजनक कंटेंट ब्लॉक किए और 600 से अधिक अकाउंट्स डिलीट कर दिए। कंपनी ने कहा, “भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है, हम यहां के नियमों का सम्मान करेंगे”।

शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने 2 जनवरी 2026 को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि X पर फर्जी अकाउंट्स से महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की जा रही हैं और Grok AI को प्रॉम्प्ट देकर उन तस्वीरों को सेक्सुअलाइज्ड (Sexualized) या कपड़े कम करके अश्लील बनाया जा रहा है। Grok इस तरह के प्रॉम्प्ट्स को मान लेता है, जिससे महिलाओं की प्राइवेसी का उल्लंघन और अपराध हो रहा है।उसी दिन केंद्र सरकार ने X को नोटिस भेजा और 72 घंटे में अश्लील, फूहड़ और सेक्सुअली एक्सप्लिसिट कंटेंट हटाने को कहा। नहीं तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सरकार ने प्लेटफॉर्म को Grok की तकनीकी, प्रोसीजर और गवर्नेंस रिव्यू करने का भी आदेश दिया।

एलन मस्क का पहले बयान

X के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने 3 जनवरी को कहा था कि Grok को दोष देना गलत है। उन्होंने कहा, “जिम्मेदारी टूल की नहीं, यूजर की होती है। जैसे पेन से बुरी बात लिखने पर पेन को दोष नहीं देते।” मस्क ने यूजर को जिम्मेदार ठहराया

X ने गलती मानी और कार्रवाई की। लेकिन प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को फिर पोस्ट किया कि X ने अश्लील इमेज जेनरेशन को पूरी तरह रोकने के बजाय पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया है। उन्होंने कहा, “यह महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों का अनधिकृत दुरुपयोग जारी रखता है, जो जोखिम बढ़ाता है। प्लेटफॉर्म निंदनीय व्यवहार को मॉनिटाइज कर रहा है – ये शर्मनाक है।”

इंडोनेशिया ने Grok पर अस्थायी बैन लगाया। ब्राजील, मलेशिया और यूरोपीय देशों में भी जांच चल रही है। भारत में यह मामला महिलाओं की प्राइवेसी और AI दुरुपयोग पर बड़ा सवाल उठा रहा है। सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 30 दिसंबर 2025 को अश्लील कंटेंट हटाने का एडवाइजरी भी जारी किया था।

Exit mobile version