Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी के वन कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 4506 कर्मचारियों का प्रमोशन, सीएम का ऐलान भरे जाएंगे खाली पद

भोपाल। मध्यप्रदेश वन विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही और लंबे समय से रुकी वन विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। सरकार ने विभाग के 4,506 कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। करीब 10 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दी बधाई

भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों को नए पद के प्रतीक के रूप में स्टार लगाकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति से उनके चेहरे पर खुशी देखकर संतोष होता है। सरकार विभाग में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

भरे जाऐगे खाली पद

मुख्यमंत्री ने कहा कि पदोन्नति के बाद वन विभाग में खाली हुए पदों को भी जल्द भरा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को रिक्त पदों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के तहत वन विभाग में कुल 25,379 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 18 हजार से अधिक पदों पर मौजूदा समय में कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके बाद वन विभाग में अभी बड़ी संख्या में पद खाली हैं।

10 साल से रुकी थी पदोन्नति

वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब प्रक्रिया शुरू होने के बाद अलग-अलग संवर्गों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है। वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया के तहत कुल 4,506 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। इससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

प्रमोशन से वनकर्मियों में बढ़ा उत्साह

पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों ने सरकार के फैसले पर खुशी जताई। रायसेन के सहायक वन संरक्षक रजनीश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब नई जिम्मेदारी मिली है। ओबेदुल्लागंज वन मंडल की वन क्षेत्रपाल सीमा राज गौड़ ने भी पदोन्नति को कर्मचारियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला फैसला बताया।

और बेहतर काम करेगे कर्मचारी

पदोन्नति के बाद वनकर्मियों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कर्मचारियों का कहना है कि पदोन्नति से उनका मनोबल बढ़ा है और वे नई जिम्मेदारी के साथ वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और विभागीय कामकाज को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

Exit mobile version