Site iconSite icon SHABD SANCHI

Satna News: वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप से लौटीं अस्मि भारती का भव्य स्वागत, प्रशासन शुरू करेगा नई परंपरा

Grand welcome for Asmi Bharti who returned from World Taekwondo Championship in SatnaGrand welcome for Asmi Bharti who returned from World Taekwondo Championship in Satna

Grand welcome for Asmi Bharti who returned from World Taekwondo Championship in Satna

सतना: उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित ताइक्वांडो जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाकर सतना की खिलाड़ी अस्मि भारती रविवार को वापस अपने गृह नगर लौट आईं। 50 से अधिक देशों के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने वाली अस्मि मध्य प्रदेश की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

स्टेशन से घर तक निकली विजय रैली
रविवार को जब अस्मि भारती ट्रेन से सतना रेलवे स्टेशन पहुँचीं, तो वहाँ का नजारा उत्सव जैसा था। ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ प्रशंसकों और परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद स्टेशन से उनके निवास तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और नागरिक शामिल हुए। अस्मि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिजनों के अटूट सहयोग को दिया है।

59 किलो भार वर्ग में पेश की चुनौती
अस्मि ने इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं के 59 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के पहले दिन, 12 अप्रैल 2026 को उनका मुकाबला ग्रीस की खिलाड़ी मार्गरीटा से हुआ। राउंड ऑफ 64 के इस कड़े मुकाबले में अस्मि ने शानदार खेल दिखाया, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वह अगले दौर में प्रवेश नहीं कर सकीं। बता दें कि अस्मि ने सोनीपत में आयोजित नेशनल ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट पक्का किया था।

प्रशासन की नई पहल: हर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का होगा भव्य सम्मान
अस्मि की उपलब्धि से गदगद जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिले में अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने या प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी के लिए भव्य स्वागत की नई परंपरा शुरू की जा रही है। सीईओ ने कहा कि प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित करना और जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।


Exit mobile version