Site icon SHABD SANCHI

Rewa News : महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकली, 31 फीट ऊंचा 551 किलो का विंध्य का सबसे बड़ा त्रिशूल बना मुख्य आकर्षण

Grand Shiva procession took place on Mahashivratri

Grand Shiva procession took place on Mahashivratri

Grand Shiva procession took place on Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रीवा शहर में भक्ति और उत्साह की लहर छाई रही। शिव बारात आयोजन एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित भव्य शिव बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी बाराती के रूप में शामिल हुए और भोले बाबा की दिव्य यात्रा में सहभागी बने।महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर बैजू धर्मशाला से शुरू हुई यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पंचमठा धाम पहुंची। यहां भगवान शिव-पार्वती का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ और भक्तों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

बारात में ढोल-नगाड़े, शहनाई, नगड़िया, घोड़ा-बग्घी, धर्मध्वजा के साथ भक्ति गीतों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज रही। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण विंध्य क्षेत्र का सबसे बड़ा त्रिशूल रहा, जो लगभग 31 फीट ऊंचा और 551 किलोग्राम वजनी था। यह विशाल त्रिशूल बारात के साथ शोभायात्रा में शामिल हुआ और श्रद्धालुओं के बीच भक्ति की लहर पैदा कर गया।यह परंपरा रीवा में पिछले 40 वर्षों से चली आ रही है, जो हर साल और अधिक भव्य रूप धारण करती जा रही है।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मौके पर मौजूद भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और भोलेनाथ की कृपा से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।शहर भर में भक्ति की यह लहर देखते ही बनती थी, जहां लोग घरों से निकलकर बारात का स्वागत करने, प्रसाद ग्रहण करने और हर-हर महादेव के जयकारे लगाने में जुटे रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति भावना का भी प्रतीक साबित हुआ।

Exit mobile version