Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ भव्य देशराग, एक्स नेवी चीफ ने बताया ऑपरेशन सिदुंर

रीवा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में देश राग के 11वें सोपान का आयोजन किया गया। विंध्य के शहीदों की याद में मनाए गए देश राग के इस कार्यक्रम में देश भक्ति एवं लोककला की छठा देखते ही बनी। शाम 7 बजे से आयोजित देश राग कार्यक्रम में पहुचे भारतीय नौसेना के जनरल रहे दिनेश त्रिपाठी ने विंध्य के शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किए। एक्स नेवी चीफ श्री त्रिपाठी समेत मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता एव अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरूआत किए।

2014 में देश राग की हुई थी शुरूआत

कार्यक्रम के आयोजक यूनिक कंपनी एवं शब्द सॉची की डायरेक्टर विभू सूरी ने जानकारी देते हुए बताए कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश राग कार्यक्रम की शुरूआत साल 2014 में की गई थी। तब से प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें विंध्य के वीर सैनिकों एवं शहीदों की वीरंगनाओं और उनके परिवार को सम्मानित करके 60 हजार रूपए की सम्मान निधि भी दी जा रही है। उन्होने मंचासीन एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सहयोगी साथियों के प्रति आभार जताया।

नेवी की बड़ी जिम्मेदारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रहे एक्स नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी ने देश राग कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहां कि ऐसे आयोजनों से देश के जवानों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ता है। उन्होने बताया कि देश की सुरक्षा एवं देश के विकास में नेवी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होने बताया कि समुद्र के रास्तों में नेवी सुरक्षा कवच बनकर काम कर रहा है तो दूसरे देशों से आयात-निर्यात होने वाले सामानों के समय नेवी अपनी पूरी पैनी नजर रखता है। जिससे किसी भी तरह की घुसपैठ न हो सकें। उन्होने ऑपरेशन सिदुंर पर जानकारी देते हुए बताया कि तीनों सेनाओं की हाईलेवल बैठक प्रधानमंत्री जी ने की थी। उन्होने सेना को खुली छूट देकर कहा था कि उन्हे परिणाम चाहिए और परिणाम सभी के सामने आया। उन्होने कहा आज भी ऑपरेशन सिदुंर जारी है।

दुनिया में सबसे आगे होगा भारत

कार्यक्रम के अतिथी रहे उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहां कि यह देश राग कार्यक्रम वर्षाे से आयोजित हो रहा है और वे प्रतिवर्ष इसमें शामिल होते है। उन्होने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहां कि ऐसे आयोजन से हम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की सुरक्षा कवच को याद करके शहीदों को नमन करते है। उन्होने कहां कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्रों में शामिल होने जा रहा है। जिस तरह से देश में काम हो रहा है। उससे दुनिया भर में देश का मान बढ़ा है और भारत सबसे आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह एवं रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी अपनी बात रखी।

सम्मानित हुई वीर नारियां एवं नवाजे गए विंध्य रत्न

कार्यक्रम के दौरान आयोजक विभू सूरी एवं अंजना सूरी ने एक्स नेवी चीफ दिनेश त्रिपाठी एवं नाटक कार मनोज मिश्रा को विंध्य रत्न सम्मान से सम्मानित किए। इस अवसर पर विंध्य की वीर नारियों एवं वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। एक्स नेवी चीफ उस समय भावुक हो गए जब शहीद की वीरगंनाऐ मंच पर सम्मान लेने पहुची और वीर सैनिक की गाथा को बताया गया।

सूफी गायिका सुवर्णा तिवारी ने दी प्रस्तुती

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड एवं सूफी गायिका सुवर्णा तिवारी ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से इस पूरी शाम को बेहद यादगार बना दिया। उन्होने राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ ही ठुमरी, सावन गीत एवं दम्म और दम्म की ऐसी शानदार प्रस्तुती दी, जिसे सुनकर दर्शक दीर्धा में मौजूद लोग झूमने के लिए मजबूर हो गए।

Exit mobile version