Site iconSite icon SHABD SANCHI

Govinda ने सलमान खान से कहा था ‘हीरो जैसे नहीं दिखते’ खुद 114 किलो के थे..

Govinda had told Salman Khan, "You don't look like a hero."Govinda had told Salman Khan, "You don't look like a hero."

Govinda had told Salman Khan, "You don't look like a hero."

बॉलीवुड के एक्टर Govinda ने सलमान खान के करियर की शुरुआती दौर से जुड़ी एक पुरानी बात लोगों के बीच शेयर की। यह घटना 2007 में आई हुई फिल्म पार्टनर से पहले की बताई जा रही है गोविंदा के अनुसार उसे समय सलमान खान एक मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और काफी अलग होकर रहने लगे थे। उन्होंने सलमान खान को खुद पर ध्यान देने की सलाह उस समय दी थी।

Govinda ने सलमान के उस मुश्किल दौर को याद किया

गोविंदा ने बताया कि पार्टनर फिल्म के साथ काम करने से पहले सलमान खान अपनी जिंदगी में एक कठिन दौर से गुजर रहेथे। उनके अनुसार सलमान खान काफी दर्द में थे और लोगों से अपनी दूरी बनाने लगे थे। गोविंदा ने ऐसा महसूस किया कि उन्हें उसे समय किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो उन्हें अपनी स्थिति से बाहर निकालने के लिए प्रेरणा दे। गोविंदा ने सलमान खान से बातचीत के दौरान उन्हें अपनी तरफ देखने और अपनी क्षमताओं को पहचानने की सलाह दी थी उन्होंने कहा कि सलमान में एक बड़े स्टार बनने की क्षमता थी।

ये भी पढ़े: Toxic Movie Cast Teaser: यश की ‘Toxic’ में नयनतारा, कियारा सहित 5 एक्ट्रेसेस की एंट्री; टीज़र ने हिलाया इंटरनेट

‘आप हीरो जैसे नहीं दिखते’, फिर दी यह एक सलाह

Govinda नहीं बताया कि उन्होंने सलमान खान से सीधे तौर पर कहा था कि उसे समय वह उन्हें हीरो जैसे नहीं लग रहे हैं। हालांकि उनका कहना था कि सलमान खान के अंदर स्टार बनने की क्षमता अभी भी मौजूद है उन्होंने सलमान खान से कहा कि उन्हें खुद पर काम करना चाहिए और अपनी फिटनेस और अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देने की जरूरत है। उसे समय गोविंदा का वजन खुद करीब 114 किलो था इसके बावजूद उन्होंने सलमान खान को फिटनेस पर गंभीरता से काम करने को लेकर सलाह दी।

फिर Govinda ने सलमान को 10 साल की भविष्यवाणी बताई

इस बातचीत का सबसे जरूरी हिस्सा याद है कि गोविंदा ने इसमें एक भविष्यवाणी की थी जो उन्होंने सलमान खान के सामने की थी। गोविंदा ने उन्हें बताया कि अगर वह अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़ जाते हैं तो वह करीब 10 साल तक इस बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर सकते हैं। गोविंदा का लगाया गया या अनुमान उसे समय की उनकी एक धारणा पर आधारित है कि सलमान में बड़े स्टार बनने की पूरी क्षमता मौजूद है उन्होंने सलमान खान को अपने भीतर मौजूद उस क्षमता को पहचानने के लिए काफी प्रेरित किया था।

ये भी पढ़े: 70 लोग एक ही बाथरूम इस्तेमाल करते..Salman Khan ने जेल के दिन किया याद.

साल 2007 में साथ आए सलमान- गोविंदा

गोविंदा और सलमान खान ने इसके बाद 2007 में आई फिल्म पार्टनर में एक साथ काम कियाथा। फिल्म में दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने पसंद किया। गोविंदा की हाल ही की बातचीत में ऐसा सामने आया है कि यह मामला दोनों ही एक्टर के बीच के उसे डाल के संबंध और सलमान खान के करियर की एक चुनौती पूर्ण समय को बताता है।

Exit mobile version