Site iconSite icon SHABD SANCHI

सरकारी स्कूलों के टीर्चरों की बल्ले-बल्ले, बढ़ाई गई गर्मी की छुट्रटीयां

स्कूल शिक्षा विभाग। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के टीर्चरों का ग्रीष्म कालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है। मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने यह निणर्य भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए लिए है तथा शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया है। ऐसे में स्कूल टीर्चरों को इस तपती गर्मी में बड़ी राहत विभाग की ओर से दे दी गई है। जिससे वे ग्रीष्मकालीन अवकाश का आगे भी आंनद उठा सकेगे।

7 जून तक की गई टीर्चरों की छुट्रटी

मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र के तहत शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 01 मई 2026 से 07 जून 2026 तक कर दी गई है। ऐसे में शिक्षकों कों अब 1 जून को स्कूल में उपस्थिति होने के बजाए नए आदेश के अनुसार अब 08 जून 2026 से विद्यालय में उन्हे उपस्थित होना होगा।

45 डिग्री तक तापमान

दरअसल इन दिनों गर्मी का जोरदार टार्चर चल रहा है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुचा है। मौसम विभाग लगातार लू एवं हीट बेव को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्वास्थ्य हित में यह निर्णय लिये है।

Exit mobile version