Site icon SHABD SANCHI

सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया होगी सरल, अब एक ही बार देनी होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़। राज्य के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही है, क्योकि सरकार ने राज्य में एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू कर रही है। सरकार का कहना है कि इससे छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। सरकार के इस निणर्य का लाभ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली भर्ती के आवेदकों को होगी। जिसके तहत ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इस तरह का लाभ

राज्य सरकार के द्वारा लिए गए निणर्य के तहत सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती में समान योग्यता वाले पदों के लिए एक ही संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग विभागों के लिए बार-बार परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम युवाओं पर पड़ने वाले मानसिक और आर्थिक दबाव को कम करने में सहायक होगा।

ऐसा होगा मंडल का काम

नए मंडल में एक अध्यक्ष, अधिकतम तीन सदस्य, एक सचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे। व्यापमं के अधिकारी-कर्मचारी भी इसी के अंतर्गत कार्य करेंगे। यह मंडल न केवल सभी सरकारी विभागों, बल्कि वैधानिक निकायों, मंडलों और प्राधिकरणों की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्तियां करेगा।

व्यावसायिक परीक्षाएं भी होंगी शामिल

भर्ती परीक्षाओं के अलावा यह मंडल विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। इससे परीक्षा प्रणाली में एकरूपता आएगी और अभ्यर्थियों को एक ही मंच से कई अवसर प्राप्त होंगे।

Exit mobile version