Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, वन विभाग में निकली वैंकेसी

एमपी जॉब। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर मिल रहा है। युवा तय डेट में अपना ऑल लाइन आवेदन फॉर्म भरकर सरकारी नौकरी पा सकते है, दरअसल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा वन रक्षक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत पात्रता रखने वाले युवा 14 मार्च 2026 तक अपना ऑन लाइन आवेदन फार्म भर सकते है।

12वीं पास युवाओं को मौका

वन रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का मध्य प्रदेश बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से (10$2) या हाई स्कूल (10वीं) पास होना जरूरी है। साथ ही, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष परीक्षा भी मान्य होगी। वन विभाग में की जाने वाली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है, अबकि अनारक्षित वर्ग को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है, यानि की महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शासकीय सेवकों, निगम/मंडल/स्वायत्तशासी संस्थाओं एवं नगर सैनिक आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है,

2 घंटे की होगी परीक्षा

वन रक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध रहेगा। परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है। वन रक्षक पद के लिए शारीरिक क्षमता परीक्षण वन विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं।

शारीरिक प्रमाप – पुरुष – महिला
ऊंचाई – 163 से.मी. – 150 से.मी.
सीना (सामान्य) – 79 से.मी. – अपेक्षित नहीं
सीने का न्यूनतम फुलाव – 05 से.मी. अपेक्षित नहीं

Exit mobile version