Site iconSite icon SHABD SANCHI

12वी पास युवाओं को नौकरी का अच्छा मौका, नौसेना अग्निवीर में निकली वैकेंसी

जॉब। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार 12वीं पास साइंस स्ट्रीम के युवाओं के लिए नौसेना में नौकरी करने के लिए अच्छा मौका मिल रहा है। दरअसल भारतीय नौसेना ने अग्निवीर में एसएसआर, एमआर मेडिकल असिस्टेंट 2026 बैच के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवार 14 मार्च 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती 4 साल के लिए होगी, जिसमें एसएसआर के लिए12वीं तक और एमआर के लिए 10वीं कक्षा पास होना जरूरी हैं।

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026

पद का नामः अग्निवीर -एसएसआर के लिए 12वीं तक और एमआर के लिए 10वीं तथा एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट।
आवेदन की अवधिः 14 मार्च 2026 – 6 अप्रैल 2026।
शैक्षणिक योग्यताः एसएसआर गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं पास (केमिस्ट्री/बायोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में से एक)।
एमआरः मैट्रिक (10वीं) पास।
आयु सीमाः उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।
चयन प्रक्रियाः आईएनईटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल जांच।
परीक्षा की तारीखः मई 2026 (संभावित)।
आवेदन शुल्कः 550 $ 18 प्रतिशत जीएसटी।
सुविधाएँ और लाभः चयनित अग्निवीरों को लगभग 11 लाख रुपये का ’सेवा निधि’ पैकेज और 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए अधिकारिक बेवसाइट में जानकारी ले सकते है।



Exit mobile version