Site iconSite icon SHABD SANCHI

अस्पताल सहायक पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 7 मई से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन

MPESB। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1200 अस्पताल सहायक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 मई से 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की शर्तें

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य/यूआर वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश निवासी) और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है, जिसमें 5 वर्ष की छूट दी गई है।

भर्ती से संबंधित मुख्य विवरण:
विभाग: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश।
पद: अस्पताल सहायक।
कुल पद: 1,200।

आवेदन की तारीख:7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक।

Exit mobile version