Golden Milk: हल्दी वाला दूध बनाते समय हो रही ये बड़ी गलती….

Golden Milk: हल्दी वाला दूध बनाते समय हो रही ये बड़ी गलती....

Golden Milk यानी हल्दी वाला दूध भारतीय घरों में सेहत के लिए लंबे समय से इस्तेमाल होता रहा है। सर्दी-खांसी, दर्द और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग इसे रोज़ पीते हैं, लेकिन फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, इसे बनाने में की जाने वाली आम गलतियां इसके असली फायदे को कम कर सकती हैं।

Golden Milk: हल्दी वाला दूध बनाते समय हो रही ये बड़ी गलती, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

हल्दी दूध में सबसे आम गलती क्या है?

फोर्टिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. रिंकेश कुमार बंसल के मुताबिक ज्यादातर लोग उबलते हुए बहुत गर्म दूध में ही हल्दी डाल देते हैं। अत्यधिक तापमान हल्दी में मौजूद सक्रिय तत्व करक्यूमिन की प्रभावशीलता को कम कर सकता है। यही करक्यूमिन हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों के लिए जिम्मेदार होता है। इस छोटी सी गलती से हल्दी दूध के पोषक लाभ कम हो जाते हैं।

ये भी पढ़े : Fiber Intake पूरा करने के लिए सलाद जरूरी नहीं, ये स्मार्ट फूड्स दे सकते हैं फायदा

करक्यूमिन का सही अवशोषण क्यों जरूरी है?

डॉक्टर बताते हैं कि हल्दी का करक्यूमिन शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है। अगर इसे सही चीजों के साथ न लिया जाए तो इसका पूरा फायदा शरीर तक नहीं पहुंच पाता है। इसलिए हल्दी दूध बनाते समय केवल हल्दी मिलाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके अवशोषण को बढ़ाने वाली सामग्री भी जरूरी है।

काली मिर्च और फैट क्यों है जरूरी?

विशेषज्ञों के अनुसार, हल्दी दूध यानी golden Milk में चुटकी भर काली मिर्च डालना बेहद फायदेमंद है। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन करक्यूमिन के अवशोषण को कई गुना तक बढ़ा देता है। इसके अलावा, दूध में थोड़ा घी, नारियल तेल या फुल-फैट दूध का इस्तेमाल भी लाभकारी ही माना जाता है, क्योंकि करक्यूमिन वसा में घुलनशील होता है। बिना इन चीजों के हल्दी का असर सीमित रह सकता है।

कितनी मात्रा में डालें हल्दी?

अक्सर लोग यह सोचकर ज्यादा हल्दी डाल देते हैं कि इससे ज्यादा फायदा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार डेढ़ से आधा चम्मच हल्दी पर्याप्त होती है। ज्यादा मात्रा पेट में जलन, गैस या मतली जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है, खासकर रोजाना सेवन करने पर।

ये भी पढ़े : Pregnancy Walking कितनी फायदेमंद? जानिए रोज़ कितनी देर चलना है सही

हल्दी दूध बनाने का सही तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार, दूध को तेज उबालने के बजाय हल्का गर्म करें। इसमें निर्धारित मात्रा में हल्दी मिलाएं, फिर चुटकी भर काली मिर्च और थोड़ी सी हेल्दी फैट डालें। दो मिनट धीमी आंच पर पकाकर पिएं। स्वाद के लिए अदरक या दालचीनी भी मिलाई जा सकती है। शहद डालना हो तो दूध थोड़ा ठंडा होने पर ही मिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *