Gold Silver Price Today: सोना और चांदी दोनो ही उछल रहे हैं. जी हां घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर बड़ी तेजी रिकॉर्ड हुई है. गौरतलब है कि, आज यानी 12 मई 2026 को गोल्ड की कीमत 154,172 रुपये प्रति दस ग्राम और सिल्वर की कीमत 2,82,559 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. कल ही सरकारी सूत्रों की तरफ से यह पता चला था कि भारत सरकार गोल्ड सिल्वर के आयात पर शुल्क लगाने की तैयारी नहीं कर रही है. इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत की जनता से 1 साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. इन सब के बाद भी आज कमोडिटी बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.
चांदी में कल भी थी तेजी
बीते दिन यानी 11 मई 2026 को भी MCX पर चांदी की कीमतों में लगभग 8000 रुपये की तेजी रिकॉर्ड हुई थी. जी हां सोमवार को MCX पर सोने का भाव 1,53,750 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी का भाव 2,78,274 पर क्लोज हुआ था. ग्लोबल कमोडिटी बाजार में भी आज तेजी देखने को मिल रही है. इस बड़ी तेजी का कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय चीनी यात्रा है.
गोल्ड सिल्वर इम्पोर्ट पर नहीं बढ़ेगा शुल्क
कॉमर्स मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक अभी सरकार गोल्ड और सिल्वर के इम्पोर्ट पर किसी भी तरह का शुल्क बढ़ाने की तैयारी में नहीं है. कार्ड्स पर किसी भी तरह का कोई आयात प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार क्रूड ऑयल की कीमतों में हो रही भारी वृद्धि के कारण सोने चांदी पर आयात शुल्क में वृद्धि कर सकती है. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी जनता से विदेशी करेंसी कम खर्च करने के उद्देश्य से 1 साल तक सोने की खरीदारी नहीं करने की अपील की है. इसके बाद इस अफवाह को और बल मिल गया था कि भारत सरकार सोने के आयात पर शुल्क बढ़ा सकती है.
प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत
भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल और चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये हो गई. पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतें जिस रफ्तार से बढ़ी हैं उसे देखकर यह लग रहा है कि जल्द ही घरेलू सर्राफा बाजारों में चांदी का भाव 3,00,000 के पार निकल जाएगी.
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली– दिल्ली में 24k सोने की कीमत 1,53,590 और 22k की 1,40,800 तो वहीं 18k की 1,15,230 रुपये है.
मुंबई में 24k सोने की कीमत 1,53,980 और 22k की 1,41,150 तो वहीं 18k की कीमत 1,15,490 रुपये है.
भोपाल में 24k सोने की कीमत 1,54,030 रूपये 22k की 1,41,200 रुपये और 18k की 1,15,540 रुपये है.

