Gold Silver Price: चांदी अपने हाई से 1,75,000 नीचे! जानें खरीदना सही या नहीं?

Close-up of fine silver and gold bars stacked together, representing commodity market rates.

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के भाव में आज फिर शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटती नजर आ रही है. गौरतलब है कि, सोने चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सबसे खास बात यह है कि रिकॉर्ड हाई से कीमतें इस समय काफी नीचे पहुंच चुकी है. इसके बाद भी बाजार में खरीदारी बढ़ती हुई दिखाई नहीं दे रही है. ऐसे में लोग अभी भी और बड़ी गिरावट का इंतजार कर रहे हैं. कॉमेक्स पर गोल्ड रेट आज सुबह $4,986.20 प्रति औंस और सिल्वर रेट $76.770 प्रति औंस पर ओपन हुआ था, जिसमें गोल्ड रेट $5,000.50 प्रति औंस और सिल्वर रेट $77.850 प्रति औंस हो गया.

घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोने चांदी के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर आज बाजार ओपन होते ही सोने चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली लेकिन कुछ ही देर में यह गिरावट तेजी में बदल गई. गौरतलब है कि इस तेजी के बाद सोने की कीमत 1,56,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,44,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.

कितने बढे दाम

आपको बता दें कि बीते दिन यानी कल बुधवार को सोने की कीमत 1,55,686 प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,42,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था. जिसमें आज तेजी लौट आई है. सोने के भाव में 314 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव आज 2,280 रुपये बढ़ गया. बात करें ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड की तो अभी सोने की कीमत 24,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 1,75,200 रुपये प्रति किलो ग्राम कम हो गए.

आपके शहर में सोने चांदी के दाम

Gold Silver Price in Delhi: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,17,520 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.

Gold Silver Price in Mumbai: मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए.

Gold Silver Price in Chennai: चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,180 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

Gold Silver Price in Calcutta: कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,490 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति दस ग्राम और चेन्नई में 2,70,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *