सोना चांदी फिर चमके! 18K गोल्ड ₹1 लाख पार, जानिए ताजा भाव

Gold Silver Price Today Latest Rate Update India

Gold Silver Price Today: गोल्ड सिल्वर के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को भी सोने चांदी के भाव में तेजी जारी है. सोना चांदी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. गौरतलब है कि, रुपया अपने निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है, इसके अलावा अमेरिकी फेडरल बैंक के द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती तो की गई, लेकिन बाद में अपनाए गए सख्त रवैए के कारण बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण निवेशक क्रिप्टो और अन्य विकल्पों की बजाय सोना चांदी खरीद रहे हैं. जिसके कारण कीमतें ऊंचाई पर पहुंच गई.

आज सोने चांदी का भाव

भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जो कल 1,32,660 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावा एक किलो चांदी का भाव आज 2,04,100 रुपये हो गया, जो कल 2,01,100 रुपये था. इसके अलावा भारत में 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,22,110 रुपये प्रति 10 किलोग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 99,910 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई.

आपके शहर में आज क्या है लेटेस्ट गोल्ड रेट

  • Gold Price In Delhi: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K गोल्ड रेट 1,22,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट 1,00,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.
  • Gold Price In Mumbai: मुंबई में आज 24K सोना का रेट 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K सोना का रेट 1,22,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18K का रेट 99,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
  • Gold Price in Chennai: चेन्नई में आज के 24K सोना – 1,34,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K – 1,23,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,03,310 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई.
  • Gold Price in Calcutta: कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,210 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट की कीमत 1,22,110 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 99,910 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई.

आज चांदी का भाव

आज दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 2,04,100 रुपये हो गई, जो कल 2,04,000 रुपये थी. इसके अलावा आज मुंबई, कोलकाता में चांदी का भाव 2,04,000 रुपये और चेन्नई में 2,16,100 रुपये हो गया.

सोना चांदी खरीदने से पहले वर्तमान की कीमतों की जांच जरूरी है. अलग-अलग शहरों के अनुसार कीमतों में अंतर आ सकता है. इसलिए ज्वेलरी दुकान में जाकर अपने शहर के लेटेस्ट रेट पता किया जा सकते हैं.

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *