Gold Silver Prices Today: सोने चांदी के भाव में एक दिन की तेजी के बाद आज यानी 10 फरवरी 2026 को फिर गिरावट लौट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी MCX पर आज मंगलवार को बाजार ओपन, होते ही सोने की कीमतों में 0.49% की गिरावट रिकॉर्ड हुई और चांदी में 1.41% की गिरावट देखी गई. आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट कॉमेक्स पर भी मार्केट ओपन होने के बाद गिरावट देखी गई थी. जिसके बाद गोल्ड रेट $5,048.80 प्रति औंस और सिल्वर रेट $80.945 प्रति औंस पर बना हुआ है. कमोडिटी मार्केट में भारी वोलैटिलिटी से निवेशक के साथ ही आम जनता भी परेशान है.
क्यों आई गिरावट?
गौरतलब है कि, कल ही सोने चांदी की कीमतों में तेजी रिकॉर्ड हुई थी, इसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की. हालांकि यह तेजी ज्यादा नहीं थी. इस वक्त न केवल निवेशक बल्कि आम जनता भी असमंजस में हैं कि सोना चांदी में इस समय पैसा लगाना सही रहेगा या नहीं. क्योंकि कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. अब और बात करें तो बीते साल से लेकर इस साल की शुरुआत तक सोने चांदी की कीमतों में बनी तेजी के पीछे अमेरिकी सरकार की पॉलिसी, टैरिफ़ नीतियां और भू राजनीतिक तनाव जैसी परिस्थितियों भी थी. लेकिन अब भू राजनीतिक तनाव में आ रही कमी सेफ असेट्स की मांग भी कम कर रही है.
गोल्ड सिल्वर ताजा रेट
बीते दिन सोमवार को MCX पर सोने का भाव 1,58,394 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था. आज सोने की कीमत 1,57,288 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 2,58,338 रुपये प्रति किलोग्राम पर हो गई.
आपके शहर में आज सोने चांदी का भाव
Gold Silver Price in Delhi: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,44,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
Gold Silver Price in Mumbai: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
Gold Silver Price in Bhopal: भोपाल में आज 22 कैरेट सोना का भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
Gold Silver Price in Chennai: चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
Gold Silver Price In Calcutta: कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,910 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.

