Copper Price Today: सोने चांदी की तरह ही तांबे में भी इस हफ़्ते भारी उतार चढ़ाव दिखा. गौरतलब है कि, शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( MCX ) पर तांबे का भाव 1242 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ. इसके अलावा कॉमेक्स पर शुक्रवार को तांबा $5.8875 प्रति औन्स पर पहुंच गया. इतना ही नहीं बीते शुक्रवार को MCX पर तांबे का भाव 1284 रुपये प्रति किलोग्राम और कॉमेक्स पर $5.9670 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था. इस सप्ताह बीच में दो दिन बड़ा उछाल और उसके बाद गिरावट भी रिकॉर्ड हुई.
तीनों धातुओं में गिरावट
दरअसल सोने चांदी के साथ ही तांबे की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. जी हां एक सप्ताह में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉपर की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है. बाजार के जानकारों की मानें तो कमोडिटी मार्केट में तांबे की कीमतों में आई यह अस्थिरता निवेशकों के लिए निवेश का एक बड़ा विकल्प साबित हो सकती है. इस गिरावट के समय निवेश करके आने वाले समय में बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है. यह एक ऐसी धातु बन गई है जो लगातार नए अवसर खोल जा रही है.
Copper Prices बढ़ रहे
गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से तांबे की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन हाल ही में कॉमेक्स पर तांबे की कीमतों ने अपने साप्ताहिक चार्ट पर दो दशकों से चले आ रहे चैनल को ब्रेक किया है. जो वैश्विक तांबे की आपूर्ति और डिमांड को प्रदर्शित करता है. भारतीय शेयर बाजार का भी ऐसा ही हाल है. तांबे की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है फिर चाहे वह इलेक्ट्रिक व्हीकल हो, प्रौद्योगिकी का क्षेत्र हो, स्मार्ट पावर ग्रिड सिस्टम, नवीनीकरण ऊर्जा परियोजनाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डाटा सेंटर्स का विस्तार ऐसे अन्य कई सेक्टर में तांबे की डिमांड लगातार बढ़ रही है.
इंवेस्टर्स को मिल गया है निवेश का नया विकल्प
आपको एक महत्वपूर्ण बात बता दें की इस समय सोने के जैसे ही तांबे की कीमतों में भी तेजी की शुरुआत हो चुकी है. अब यह धातु भी निवेशकों के लिए आकर्षक बनती जा रही है. बाजार के जानकारों की मानें तो बीते कुछ समय में तांबे की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है और आने वाले कुछ सालों में बड़ा रिटर्न मिल सकता है क्योंकि इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है.
ऐसे में यदि कोई निवेशक कमोडिटी मार्केट में सस्ती धातुओं में निवेश करके बड़ा मुनाफा कमाने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए तांबा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. निवेशकों को सोने चांदी की कीमतों में लगातार उछाल से निवेश करने में समस्या हो रही थी इसलिए अब इसका विकल्प उन्हें तांबे के रूप में मिल गया है और एक बात यह भी है की भविष्य का सोना चांदी ही तांबा है.
