Site icon SHABD SANCHI

Gold-Silver और Bitcoin में खरीदारी बंद, और गिरने के इंतजार में Robert Kiyosaki

Gold Silver and Bitcoin Latest Updates: सबसे पहले तो आपको बता दें कि, सोना-चांदी और बिटकॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. गौरतलब है कि, 2 दिन पहले ही कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली थी. सोने और चांदी में इतना तेज बदलाव हो रहा है कि निवेशक समझ नहीं पा रहे हैं कि निवेश करें या रुकें. ऐसे में रिच डैड, पुअर डैड के लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी की एक पोस्ट ने निवेशकों की टेंशन और बढ़ा दी है.

रॉबर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है और उसमें कहा है कि वह सोना चांदी और बिटकॉइन खरीदना बंद कर रहे हैं और अभी लोअर बॉटम का इंतजार कर रहे हैं, तब खरीदारी करेंगे. उनकी इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है जैसे अभी और गिरावट आ सकती है.

सोने चांदी का भाव और गिरेगा?

सोने चांदी ही नहीं बल्कि क्रिप्टो को लेकर लोगों के अंदर भय सता रहा है जी हां रॉबर्ट कियोसाकी की पोस्ट को देखकर अब निवेशकों में और गिरावट का डर बन गया है. अभी सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखी जा रही है. लेकिन यदि यह गिरावट और ज्यादा दिनों तक जारी रहती है तो इससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

कियोसाकी की पोस्ट में क्या है?

दरअसल निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का कहना है कि उन्होंने अभी सोना चांदी और बिटकॉइन खरीदना बंद कर दिया है. उन्होंने लिखा कि जैसा कि मैंने पहले पोस्ट किया था कि मैंने 60 डॉलर पर चांदी खरीदना बंद कर दिया. मैंने 6000 डॉलर पर बिटकॉइन खरीदना बंद कर दिया. मैंने 300 डॉलर पर सोना खरीदना बंद कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्हें बेचना पसंद नहीं है फिर भी कुछ सोना और बिटकॉइन बेचा है.

गौर करने वाली बात यह है कि, रॉबर्ट कियोसाकी ने आगे लिखा कि मैं अभी सोने और बिटकॉइन के नए लोअर बॉटम का इंतजार कर रहा हूं, तब तक खरीदारी नहीं करूँगा. और इसी बात से आम निवेशकों के अंदर डर की स्थिति पैदा हो गई है. उन्होंने निवेशकों को सबक देते हुए कहा कि मुनाफा हमेशा बेचते समय नहीं बल्कि खरीदते समय बनता है. उन्होंने अपनी पोस्ट में अमेरिका के लोन के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि बड़ी समस्या बनते जा रहा है.

कितना हो गया सोने चांदी का भाव

MCX पर सोने का हाजिर भाव 1,53,101 रुपये प्रति दस ग्राम आउट चांदी का भाव 2,41046 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए.

Exit mobile version