Site icon SHABD SANCHI

gold price: आज सोना 1.39 लाख के करीब, चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव….

आज का gold rate: सोना 1.39 लाख के करीब, चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव

आज का gold rate: सोना 1.39 लाख के करीब, चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव

Gold Price को लेकर मार्केट में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है 10 जनवरी 2026 को सोने के दामों में मजबूती देखने को मिली जबकि चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव ही दिख रही थी। घरेलू बाजार में बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ तौर पर पता चल रहा था।

सोने के दाम में जारी है तेजी

आज सोने के दाम 24 कैरेट लगभग 1 लाख 39000 प्रति 10 ग्राम के आसपास हो गए हैं वहीं अगर 22 कैरेट के सोने की बात की जाए तो 22 कैरेट का सोना मजबूत होकर लगभग 127000 प्रति 10 ग्राम पर बिजनेस करता दिख रहा है। बीते कारोबारी दिनों में इसकी तुलना सोने की कीमतों में बढ़त के साथ देखी गई है जिससे बाजार में तेजी का माहौल देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gabion Technologies IPO: 768 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP ने दी लिस्टिंग में बढ़त का संकेत

चांदी के भाव में हल्की नरमी, निवेशक सतर्क

जहां सोने के दाम मजबूत दिख रहे हैं वहीं चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। 10 जनवरी 2026 को चांदी का दाम करीब 248000 प्रति किलो के आसपास दिख रहा है। बाजार की जानकारी के अनुसार चांदी में यह उतार-चढ़ाव होना औद्योगिक मांग और मुनाफा वसूली का नतीजा देखा जा रहा है।

दाम बढ़ने के पीछे क्या हैं, कारण

मार्केट की विशेषज्ञ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित होने से डॉलर में उतार-चढ़ाव हुआ है और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ गई है जिससे इसकी कीमत बढ़ती जा रही है। इसके अलावा घरेलू बाजार में शादी विवाह से जुड़ी खरीददारी भी अपने चरम सीमा पर है जिस कारण भी सोने के दाम में मजबूती दिख रही है। यही वजह है कि सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

आगे क्या रहेगा सोना-चांदी का दाम

मार्केट विश्लेषकों के अनुसार प्राप्त जानकारी से यह पता चल रहा है कि आने वाले दिनों में Gold price में एक सीमित दायरे तक उतार-चढ़ाव हो सकता है। वैश्विक संकेत और घरेलू सोने की मांग को देखकर ही बताया जा सकता है कि अब सोने के दाम कितने अधिक बढ़ेंगे या घटेंगे। चांदी में भी स्थिरता आने की संभावना बताई जा रही है हालांकि बाजार में निवेश करने वाले लोगों को बाजार पर ध्यान रखने की जरूरत है।

अगर कुल मिलाकर 10 जनवरी 2026 को gold के दाम के बारे में बात की जाए तो आज सोने का दाम मजबूत था जबकि चांदी में हल्की नरमी देखी गई, जो लोग सोने चांदी की खरीदी या निवेश करना चाहते हैं उनके लिए यह जरूरी है कि वह रोजाना के ताजा भाव और बाजार के संकेत को समझ कर ही खरीदे।

Exit mobile version