भारत में Budget 2026 के दौरान सोना और चांदी की कीमतों (Gold & Silver Rates) में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। आज यानी 1 फरवरी 2026 को MCX पर दोनों कीमती धातु के भाव भारी दबाव में दिख रहे थे जिससे निवेश करने वाले लोगों को और सराफा बाजार में हलचल बढ़ती दिखाई दे रही है। विशेषज्ञ के अनुसार यह गिरावट पिछले रिकार्ड के लेवल पर मुनाफा सुरक्षित करने और वैश्विक बाजार के दबाव बजट से पहले, नीति संकट पर अनिश्चित के चलते देखी जा रही है।
MCX पर सोना और चांदी में तेज गिरावट
आज एमसीएक्स में सोने की कीमत लगभग 9% तक नीचे देखी गई इसके तहत सोना करीब 138000 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा था जो हाल ही में रिकॉर्ड लेवल के काफी नीचे है। वहीं चांदी के भाव में भी लगभग 9% की तेजी से गिरावट देखी गई जिससे चांदी का भाव लगभग 2 लाख 65000 रुपए प्रति किलो पर आ गया। मार्केट विशेषज्ञ के अनुसार इस तेजी से गिरावट होने का कारण बाजार में मुनाफा सुरक्षित करने की कोशिश और वैश्विक परिदृष्टि भी है। बिजली कुछ दिनों में सोने चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड की बढ़ोतरी भी देखी गई है जिससे निवेश करने वाले लोग अपने लाभ को लॉक करने लगे हैं। इसके अलावा डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर वैश्विक असर भी सोने चांदी की मांग पर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े : International Gold premiums में तेजी, भारत में दशक का उच्च स्तर..
बजट के प्रभाव और बाजार अस्थिरता
आज भारत में बजट पेश किया जा रहा है, इसलिए MCX पर एक विशेष रविवार सत्र भी आयोजित किया गया है। निवेशक बजट में संभावित import duty बदलावों और कर नीतियों को लेकर काफी सतर्क दिख रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं के भाव में अस्थिरता बढ़ गई है। इसका असर बाजार और निवेश की योजनाओं पर दिख रहा है। मार्केट विशेषज्ञ के अनुसार भारत में चांदी और सोने की कीमतें इंपोर्ट ड्यूटी की संभावित घोषणा से सीधे तौर पर प्रभावित होती है क्योंकि देश में खपत के लिए विदेश से इन्हीं धातुओं को बड़ी मात्रा में आयात किया जाता है। इस वजह से निवेश करने वाले लोग बजट को लेकर काफी सतर्क हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव
अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। US के COMEX एक्सचेंज पर भी सोने और चांदी दोनों ने पिछले सत्र में नुकसान देखा गया। वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती, संभावित ब्याज दर निर्णय और आर्थिक डेटा के कारण निवेशक ने जोखिम भरे संपत्तियों से अपनी दूरी बनायी है, जिसका असर सोना-चांदी पर पड़ा दिखा है।
ये भी पढ़ें : silver and gold price today
निवेशकों की प्रतिक्रिया
सोना और चांदी से जुड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETFs) में भी गिरावट की स्थिति बनी हुई है। कुछ ETF में भी करेक्शन 15% से 20% तक हुआ है, जिससे निवेशक के रिटर्न पर असर पड़ता दिखता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बाजार में तेजी और गिरावट दोनों का सामना करना सामान्य है, और निवेशकों को ध्यान से निर्णय भी लेना चाहिए। आज के व्यापार सत्र में, Budget 2026 के प्रभाव और वैश्विक बाजार पर दबाव की वजह से Gold और Silver की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

