Gold Silver Price: उतर चढ़ाव के बीच एक बार फिर फिसली सोने चांदी की कीमत, जाने क्या हैं ताज़ा रेट?

Gold Silver Price : शादियों के सीजन के बीच बुलियन मार्केट में थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह, 26 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। पिछले दिन सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया था, लेकिन आज कीमतों में नरमी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर ₹1,62,050 प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में यही सोना ₹1,61,900 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले दिल्ली बुलियन मार्केट में सोने की कीमतें ₹1,000 बढ़कर ₹1,64,200 प्रति 10 ग्राम हो गई थीं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमतों में यह गिरावट ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और इन्वेस्टर्स की प्रॉफिट-बुकिंग की वजह से है।

22 और 18 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट। Gold Silver Price

दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,48,560 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,21,537 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,48,410 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,21,425 प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,61,900 प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,61,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,48,410 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। Gold Silver Price

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 26 फरवरी की सुबह चांदी की कीमतें गिरकर ₹2,75,287 प्रति किलोग्राम पर आ गईं। एक दिन पहले, यह ₹5,900 बढ़कर ₹278,364 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का स्पॉट प्राइस $5,193 प्रति औंस और चांदी का $90.30 प्रति औंस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *