Site icon SHABD SANCHI

Gold Price Prediction: सोना-चांदी में होगी बड़ी गिरावट?

Gold And Silver Price Prediction: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है. 17 फरवरी को ही  सोने का भाव 2,561 रुपये गिरकर 1,52,199 रुपये पर आ गया जबकि चांदी की कीमत में और भी ज्यादा गिरावट आ गई. मंगलवार को चांदी का भाव 6,241 रुपये परसेंट के हिसाब से करीब ढाई परसेंट गिरकर 233,650 रुपये पर आ गई. इस बीच कुछ मार्केट एक्सपर्ट सोना-चांदी बेचने की सलाह दे रहे हैं ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की कीमत में आगे जाकर भारी गिरावट आ जाएगी।

सोना-चांदी में गिरावट क्यों आ रही है

Why Gold And Silver Price Falling: रिपोर्ट्स के अनुसार सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आने का कारण दुनिया के सबसे बड़े बुलियन मार्केट में खरीद-फरोख्त करने वाले कारोबारियों की हिस्सेदारी कम होना है. चीन का मार्केट 15 फरवरी से 25 फरवरी तक बंद है जबकि दो दिन की छुट्टी के कारण अमेरिका के बाजार भी बंद थे इस तरह से दुनिया के दो सबसे बड़े बिजनेस सेंटर्स बंद हैं. इसके चलते सोने-चांदी के दाम गिरे हैं. 

इसके अलावा भी निवेशक ब्याज दरों, महंगाई और दुनियाभर में आर्थिक विकास दर के संकेतों पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं  ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना का कीमती धातुओं पर असर पड़ता है. Gold और Silver जैसी धातुएं रेगुलर इनकम या इंटरेस्ट नहीं देतीं, इसलिए जब केंद्रीय बैंक दरें बढ़ाते हैं और बॉन्ड या अन्य निवेश साधनों पर बेहतर रिटर्न मिलने लगता है. इस वजह से सोने-चांदी का रेट कम हो जाता है.

सोना 20 और चांदी 50 हजार तक सस्ती हो सकती है

बुलियन मार्केट इस वक़्त ग्लोबल घटनाओं पर टिका हुआ है. ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता पर निवेशकों की नज़र है. अगर दोनों देशों के बीच तनाव कम होता है तो तो सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग घट सकती है. ऐसे परिदृश्य में सोने में छोटी अवधि में 10–20 हजार रुपये तक और चांदी में 30–50 हजार रुपये तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.

नोट-हम किसी प्रकार के निवेश या जोखिम की सलाह नहीं दे रहे हैं. यह खबर सिर्फ रिपोर्ट्स पर आधारित है। निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें

Exit mobile version