Site icon SHABD SANCHI

रीवा में शातिर चोरों का नया हथकंडा: दवा का छिड़काव कर परिवार को बेहोश किया, उड़ा दिए 13 बकरे-बकरियां!

Goats and goats stolen by spraying medicine in Rewa, rendering the family unconscious

Goats and goats stolen by spraying medicine in Rewa, rendering the family unconscious

Goats and goats stolen by spraying medicine in Rewa, rendering the family unconscious: रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बार फिर बकरी-बकरा चोरों ने अपनी शातिराना हरकत से लोगों को हैरान कर दिया है। चोरों ने रात के अंधेरे में बेहद चालाकी भरा तरीका अपनाते हुए बुजुर्ग महिला बसंती सोधिया के घर के आसपास दवा का छिड़काव किया, जिसकी तेज दुर्गंध सुबह तक महसूस हो रही थी। इस दवा के प्रभाव से पूरा परिवार बेहोश हो गया, और चोरों ने घर के बाहर से दरवाजा बंद कर परिवार को अंदर ही कैद कर दिया।

इसके बाद चोरों ने घर के पास स्थित बंद पड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में बंधी 9 बड़ी बकरियां और 4 बकरे यानी कुल 13 मवेशी चुरा लिए। पीड़िता बुजुर्ग महिला बसंती सोधिया के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में जानवरों को पैदल ले जाना नामुमकिन था, इसलिए चोरों ने चार पहिया वाहन का इस्तेमाल जरूर किया होगा।ये बकरे-बकरियां परिवार की मुख्य आजीविका का साधन थे। घटना बीती रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच वार्ड क्रमांक 6, लॉ कॉलेज के पीछे स्थित बस्ती में हुई। सुबह होश आने पर परिवार को पता चला कि उनके घर के बाहर ताला लगा है और सभी मवेशी गायब हैं।

पीड़िता ने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version