रामपुर बाघेलान। जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिदा में मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क पर बाड़ी लगाकर रोड जाम कर दिया। नाराज ग्रामीण पुलिस कार्यवाही का विरोध करते हुए जिस तरह से सड़क पर बाड़ी लगाकर बैठे थे उसे देखकर हर कोई दंग रहा।
बकरी चोरी का मामला
जो जानकारी आ रही है उसके तहत बिदा गांव में दो बकरी चोरी हो गई थी ग्रामीण चोरी गई बकरियां पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सड़क पर बाड़ी लगाने के बाद बैठ गए उनका कहना था कि पुलिस चोरी मामले में गंभीर नहीं और उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही जबकि उनकी रोजी-रोटी का जरिया बकरियां थी।
सड़क पर फंसे वाहन
रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत बिदा गांव में ग्रामीणों द्वारा सड़क पर बाड़ी लगाने से आवागमन पूरी तरह रुक गया और सड़क पर दोनों और दोपहर 3:00 बजे जाम लग जाने से दोनों ओर बसो में फंसे यात्री भीषण गर्मी से परेशान है। डायल 112 आकर खाली वापस हुई। प्रशासन की जांच का बहुत ही सच्चाई सामने आएगी।

