Site icon SHABD SANCHI

रीवा में राष्ट्र सेविका समिति की बालिकाओं ने दिखाए साहसिक करतब, नारी शक्ति का हुआ अद्भुत प्रदर्शन

Girls from the Rashtra Sevika Samiti performed daring feats.

Girls from the Rashtra Sevika Samiti performed daring feats.

रीवा शहर के जेलमार्ग स्थित सरस्वती स्कूल प्रांगण में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से विजयदशमी उत्सव और समिति की 90 वर्षों की गौरवशाली साधनारत यात्रा के उपलक्ष्य में एक भव्य बौद्धिक एवं शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में शहरभर से जुड़ी सेविकाओं और गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।

बालिकाओं ने दिखाए साहसिक करतब, दिया सशक्त संदेश

कार्यक्रम के दौरान सेविका की बेटियों ने तलवारबाजी, डंडे के शानदार प्रदर्शन और विभिन्न साहसिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी शारीरिक क्षमता और कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया। इन साहसिक प्रस्तुतियों के जरिए बालिकाओं ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आज की बेटियां किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं और वे हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने की सराहना

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति सिंह और मुख्य वक्ता के रूप में दिशा कंसल्टेंट की डायरेक्टर सुमेधा पोल ने शिरकत की। उनके साथ प्रांत प्रमुख समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं के इस अद्भुत शक्ति प्रदर्शन की भूरी-भूरी सराहना की और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Exit mobile version