Site iconSite icon SHABD SANCHI

यूपी 12वी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बेटिया बनी टॉपर, शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम

यूपी बोर्ड परिणाम। यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम गुरूवार को घोषित कर दिए गए है। जिसमें बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए टॉप सूची में स्थान बनाया है। जानकारी के तहत 12वी बोर्ड की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। उन्होंने बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज से पढ़ाई की, जबकि नंदनी गुप्ता (बरेली) और श्रेया वर्मा (बाराबंकी) ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। टॉप-3 में सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हॉसिल किया है।

25 लाख परीक्षार्थियों ने लिया था हिस्सा

जानकारी के तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट की इस परीक्षा में तकरीबन 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था और परिणाम घोषित होने के साथ ही उनका इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। रिजल्ट में खास बात यह है कि इस बार भी यूपी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट शानदार रहा है। इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और टॉपर्स सूची में ज्यादातर छात्राएं शामिल हैं

यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 के प्रमुख टॉपरः
प्रथम स्थानः शिखा वर्मा (97.60 प्रतिशत – सीतापुर)
द्वितीय स्थानः नंदनी गुप्ता (97.20 प्रतिशत – बरेली) और श्रिया वर्मा (97.20 प्रतिशत – बाराबंकी)
तृतीय स्थानः सुरभि यादव (97 प्रतिशत – बरेली) और पूजा पाल (97 प्रतिशत – बाराबंकी)

Exit mobile version