Site icon SHABD SANCHI

Rewa News : क्योंटी जलप्रपात में 17 वर्षीय युवती ने लगाई छलांग, SDRF टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी

Girl jumps into Keonti Falls in Rewa

Girl jumps into Keonti Falls in Rewa

Girl jumps into Keonti Falls in Rewa: रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात में मंगलवार शाम एक 17 वर्षीय युवती द्वारा छलांग लगाने की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार युवती की पहचान अंतिमा यादव, निवासी राजगढ़ सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती ने जलप्रपात में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय के निर्देशन में पांच सदस्यीय SDRF टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

बुधवार सुबह से SDRF की टीम द्वारा जलप्रपात और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीम रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से गहरे पानी और चट्टानों के बीच युवती की तलाश कर रही है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं।

क्योंटी जलप्रपात विंध्य क्षेत्र का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां पहले भी कई हादसे और आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। इसी वजह से प्रशासन इस स्थान को संवेदनशील मानता है और समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात भी सामने आती रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती के जलप्रपात में कूदने के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं SDRF टीम का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Exit mobile version