Ghee eating side effects: हमारे भारतीय किचन में रोटी पर घी लगाना है एक आम परंपरा है लेकिन क्या यह आदत आपके लिए सही है? हाल ही में एक गैस्ट्रोलॉजिस्ट की राय में इस पर एक नई चर्चा शुरू हुई है डॉक्टर के अनुसार सीमित मात्रा में घी रोटी के साथ खाने से आपके शरीर पर कई प्रकार के पॉजिटिव प्रभाव पड़ सकते हैं लेकिन इसके रिस्क को भी नजर अंदाज करना सही नहीं होता है।

रोटी के साथ Ghee खाना क्यों माना जाता है फायदेमंद?
डॉक्टर के मुताबिक गेहूं की रोटी मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है जो शरीर में जाकर जल्दी ग्लूकोज में बदल जाती है। जब इसमें घी मिलाया जाता है तो यह फैट के कारण पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे भोजन का ग्लाइसेमिक प्रभाव कम हो जाता है और ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की संभावना भी घट जाती है।
ये भी पढ़े : Vitamin D Deficiency भारत में क्यों बन रही हैं एक नई हेल्थ की चुनौती?
आपके ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार हो सकता है Ghee
डॉक्टर के अनुसार कार्बोहाइड्रेट के साथ थोड़ी मात्रा में घी लेने से शरीर में ग्लूकोज का अवशोषण धीरे-धीरे होता है। इसका असर आपके शरीर पर ये होता है की भोजन के बाद शरीर में शुगर कम हो सकता है। यही कारण है कि संतुलित मात्रा में घी खाने से कुछ लोगों के लिए मेटाबॉलिक हेल्थ लिहाज से उपयोगी माना जाता है।
पाचन और भूख पर पड़ता है इसका असर
डॉक्टर के मुताबिक ghee आंतों को चिकनाई देने में मदद करता है जिससे आपकी पाचन प्रक्रिया बेहतर हो सकती है। साथ ही इसमें मौजूद फैट लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। इससे बार-बार भूख लगने की दिक्कत कम हो जाती है और वजन नियंत्रित होता है।
किन लोगों को घी खाने से सावधान रहना चाहिए?
घी खाने के कई सारे फायदे बताए जाते हैं लेकिन हर किसी के लिए रोटी पर घी लगाकर खाना सही नहीं होता है। जिन भी लोगों को कोलेस्ट्रॉल और मोटापा या हृदय संबंधित रोग है उन्हें इसको सीमित मात्रा में खाना चाहिए। अधिक घी खाने से शरीर में सैचुरेटेड फैट्स बढ़ जाती है जो लंबे समय में हृदय की सेहत पर असर करती है।
ये भी पढ़े : Black Tomato खाने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर? लाल क्यों नहीं..
कितनी मात्रा घी सुरक्षित मानी जाती है?
अगर स्वस्थ व्यक्ति रोजाना संतुलित मात्रा में घी को खाता है तो वह उसके लिए सुरक्षित हो सकता है लेकिन इसको अपने मोटापे को ध्यान में रखते हुए खाना चाहिए। अगर आप घी खाते हैं तो अन्य वसा युक्त भोजन करने में सावधानी बरतनी चाहिए वरना ये आपका मोटापा बढ़ा सकती है।
