Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa News : पूर्व सरपंच पर हमले के खिलाफ सपा का ‘हल्लाबोल’, पनवार थाने का घेराव कर पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Gathered Panwar police station in Rewa and gave an ultimatum to the policeGathered Panwar police station in Rewa and gave an ultimatum to the police

Gathered Panwar police station in Rewa and gave an ultimatum to the police

Gathered Panwar police station in Rewa and gave an ultimatum to the police: रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र में पूर्व सरपंच राजपाल यादव पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रविवार को सियासी पारा चढ़ गया। हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पनवार थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि पुलिस कुछ रसूखदार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसके कारण 1 अप्रैल को हुई इस वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मुख्य दोषियों पर हाथ नहीं डाला गया है।

बता दें कि उपरवार निवासी पूर्व सरपंच राजपाल यादव पर रास्ते में रोककर प्राणघातक हमला किया गया था, जिसके बाद से ही पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। थाने के सामने हुई जमकर नारेबाजी और हंगामे के बीच थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले में नए संदिग्ध नामों की जांच की जा रही है और अगले 48 घंटों के भीतर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

पुलिस के इस ठोस आश्वासन के बाद प्रदर्शन फिलहाल समाप्त कर दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

Exit mobile version