Site icon SHABD SANCHI

Gallbladder हटने के बाद क्यों बदल जाता है पाचन तंत्र? जाने लक्षण

Gallbladder हटने के बाद क्यों बदल जाता है पाचन तंत्र? जाने लक्षण

Gallbladder हटने के बाद क्यों बदल जाता है पाचन तंत्र? जाने लक्षण

Gallbladder Removal यानी पित्ताशय हटाने की सर्जरी आज सामान्य सर्जरी ही मानी जाती है, लेकिन इसके बाद शरीर के पाचन तंत्र में कई तरह के छोटे-छोटे बदलाव देखे जाते हैं। कई लोगों को महीनों या सालों बाद भी गैस, दस्त, भारीपन और फूड इंटॉलरेंस जैसे लक्षण महसूस होते हैं, जिनकी वजह पित्त के बहाव में आया बदलाव होता है।

गॉलब्लैडर हटाने के बाद शरीर में क्या बदलता है?

पित्ताशय का मुख्य काम लिवर में बनने वाले पित्त (bile) को स्टोर करना और जरूरत पड़ने पर उसको रिलीज करना होता है। Gallbladder हटने के बाद यह स्टोरेज खत्म हो जाता है और पित्त सीधे लिवर से छोटी आंत में लगातार बहता रहता है। इस बदलाव के कारण शरीर को फैट पचाने के नए तरीके के अनुसार खुद को धीरे धीरे ढालना पड़ता है, जिससे पाचन में थोड़ा अंतर महसूस हो सकता है।

ये भी पढ़े : Golden Milk: हल्दी वाला दूध बनाते समय हो रही ये बड़ी गलती….

फैट पाचन में दिक्कत और बार-बार दस्त क्यों?

विशेषज्ञ बताते हैं कि जब पित्त लगातार आंत में पहुंचता है, तो यह कुछ लोगों की आंतों को संवेदनशील बना सकता है। इसके कारण ढीला पेट, बार-बार टॉयलेट जाना, पेट में मरोड़ सा महसूस होना और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे मेडिकल भाषा में “पोस्टकोलेसिस्टेक्टॉमी सिंड्रोम” भी कहा जाता है, जो कुछ मरीजों में लंबे समय तक बना रह सकता है।

क्या विटामिन की कमी भी हो सकती है?

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाता है कि Gallbladder हटने के बाद विटामिन A, D, E और K की कमी हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार यह हर मरीज में नहीं होता है। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति सर्जरी के बाद फैट वाले भोजन से पूरी तरह परहेज करने लगे, तो इन वसा में घुलनशील विटामिनों का अवशोषण उसके शरीर में कम हो सकता है। संतुलित आहार लेने पर आमतौर पर ऐसी स्थिति नहीं बनती।

पेट फूलना, एसिडिटी और फूड इंटॉलरेंस

कई लोग बताते हैं कि सर्जरी के बाद उन्हें कुछ खास चीजें खाने पर पेट फूलना, जलन या भारीपन महसूस होता है। तला-भुना, मसालेदार या बहुत ज्यादा तेल वाला खाना इस समस्या को बढ़ा सकता है। यह इसलिए होता है क्योंकि पित्त अब पहले की तरह नियंत्रित मात्रा में रिलीज नहीं होता है, जिससे पाचन प्रक्रिया थोड़ी असंतुलित हो जाती है।

ये भी पढ़े : Fiber Intake पूरा करने के लिए सलाद जरूरी नहीं, ये स्मार्ट फूड्स दे सकते हैं फायदा

क्या ये लक्षण सालों तक रह सकते हैं?

अधिकांश लोग Gallbladder हटने के बाद सामान्य जीवन जीते हैं। लेकिन कुछ मामलों में पाचन संबंधी हल्के लक्षण लंबे समय तक बने रह सकते हैं। डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि यह शरीर के नए सिस्टम के साथ धीरे-धीरे कंफर्ट बैठाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है। सही डाइट, फाइबर युक्त भोजन और चिकित्सकीय सलाह से इन लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

Exit mobile version