मनोज बाजपेई की फिल्म Gajab Raat को लेकर इन दिनों चर्चा देखने को मिल रही है फिल्म में मनोज एक ऐसे पुलिस वाले का किरदार निभाते दिख रहे हैं जो खुद रिश्वत लेताहै। लेकिन एक केस की जांच करते हुए उसके सामने कई सारे मुश्किलें आ जाती हैं ऐसे में सवाल आता है कि क्या मनोज की शानदार एक्टिंग फिल्म को देखने लायक बनाती है या फिर इसकी कहानी आपको निराश कर सकतीहै।
Gajab Raat की कहानी कैसी है?
गजब रात फिल्म की कहानी दिल्ली की एक रात से शुरू होती है जिसमें एक घायल लड़की को चलती कार से सड़क पर गिरा दिया जाताहै। इसके बाद पुलिस अधिकारी अजय निर्मित को इस मामले की जांच दी जाती है इस रोल को मनोज बाजपेई ने निभाया है। अजय कोई ईमानदार पुलिस वाला नहीं होता है वह रिश्वत लेता और अपने हिसाब से काम करता है। लेकिन जब वह लड़की के मामले की जांच करता है तो उसे पता चलता है मामला जितना आसान दिखा है उतना है नहीं।
उसकी जांच के दौरान कहीं बड़े लोग और अधिकारियों के बारे में इस मामले में दिलचस्पी लेने वाले बात पता चलती है इसके बाद कहानी में कई सारे मोड़ आते हैं फिल्म में पुलिस भ्रष्टाचार और सत्ता का खेल दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें: प्रभास की Spirit की रिलीज डेट बदलेगी? सलमान खान की Monster से मुकाबले…
फिल्म में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग कैसी है?
Gajab Raat फिल्म के सबसे अच्छी बात मनोज बाजपेई की एक्टिंग है उन्होंने एक ऐसे पुलिस का किरदार निभाया है जो ना पूरी तरह से अच्छा है ना ही पूरी तरह से बुरा है। वह अपने फायदे के लिए गलत काम करता है लेकिन हालात बदलने पर उसके सामने कई सारे मुश्किल फैसला भी आने लगते हैं।
मनोज बाजपेई अपने चेहरे के हाव-भाव और बातचीत के अंदाज से इस किरदार को काफी दिलचस्प बना देते हैं। अगर आप मनोज बाजपेई की एक्टिंग पसंद करते हैं तो उनके यह अंदाज आपको वाकई पसंद आ सकता है। हालांकि सिर्फ अच्छी एक्टिंग से पूरी फिल्म शानदार नहीं होती है इसके लिए फिल्म की कहानी मजबूत होनी चाहिए।
गजब रात में क्या कमी रह गई?
Gajab Raat फिल्म की शुरुआत में तो सस्पेंस दिखता है और ऐसा लगता है कि आगे कुछ दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी लेकिन आगे कहानी रोमांच थोड़ा काम हो जातीहै। कुछ कहानी तो बेहतर तरीके से दिख सकती है वही फिल्म का आखिरी हिस्सा भी शुरुआत में बनी उम्मीद पर पूरी तरह से नहीं खरा होता है। यही वजह है कि मनोज बाजपेई की अच्छी एक्टिंग के बावजूद फिल्म अपनी एक अच्छी असर नहीं छोड़ पातीहै।
ये भी पढ़ें: Ranveer Kapoor की ₹78 लाख की घड़ी में छिपा है खास? जानें ramayana….
क्या गजब रात फिल्म देखनी चाहिए?
अगर आपको क्राईम थ्रिलर फिल्म देखना पसंद है और मनोज बाजपेई की एक्टिंग देखना अच्छा लगता है तो आप इस फिल्म को देखने के बारे में सोच सकतेहैं। इसमें पुलिस की जांच भ्रष्टाचार और रहस्य जैसे पहलू देखने को मिलते हैं। लेकिन अगर आप ऐसे फिल्म देखना पसंद करते हैं जिसकी कहानी शुरू से लेकर आखिर तक आपको बांधे रखें और अंत में जोरदार सा ट्वीसट मिले तो आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। कुल मिलाकर गजब रात फिल्म मनोज बाजपेई की एक्टिंग के लिए देखी जा सकती है।,

