Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: इंदौर में ‘धाकड़ 2’ के नाम पर बुजुर्ग महिला से 50 हजार की ठगी

mp Indore Newsmp Indore News

mp Indore News

MP News: मध्य प्रदेश में फिल्म धाकड़-2 में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मां का रोल दिलाने के नाम पर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को फिल्म प्रोडक्शन हाउस का कर्मचारी बताकर महिला को ठग लिया। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साइबर ठग ने खुद को मुंबई के धर्मा प्रोडक्शन्स का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग महिला को ठग लिया। आरोपी ने आने वाली फिल्म ‘धाकड़ 2’ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मां का किरदार दिलाने का लालच देकर पीड़िता से 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

खुद को बताया धर्मा प्रोडक्शन्स का कर्मचारी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को धर्मा प्रोडक्शन्स का कर्मचारी बताया और कहा कि ‘धाकड़ 2’ में सोनाक्षी सिन्हा की मां का रोल उनके लिए परफेक्ट है। उत्साहित महिला ने बातचीत जारी रखी और आरोपी के कहने पर अपनी एक्टिंग का वीडियो भी भेज दिया।

डिटेल्स मांगने पर बहाने बनाने लगा आरोपी

इसके बाद ठग ने सुरक्षा शुल्क, कॉस्ट्यूम फीस और रजिस्ट्रेशन शुल्क के बहाने अलग-अलग किस्तों में कुल 50 हजार रुपए अपने बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे जमा होने के बाद जब महिला ने ऑफिस का पता और अन्य डिटेल्स मांगी, तो आरोपी बहाने बनाने लगा। जल्द ही उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया। शक होने पर महिला ने जांच की और पाया कि सब कुछ फर्जी था। उन्होंने तुरंत क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

क्यूआर कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कराए गए

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है। ठग ने धर्मा प्रोडक्शन्स का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया। पहले 25 हजार रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर लिए गए, ताकि कलाकार प्रोजेक्ट बीच में न छोड़े। क्यूआर कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कराए गए। 50 हजार लेने के बाद आरोपी ने और रकम मांगनी शुरू कर दी, तभी पीड़िता को शक हुआ।

डीसीपी ने अपील की कि मॉडलिंग, फिल्म या वेब सीरीज के ऑफर्स पर आंख बंदकर भरोसा न करें। किसी भी प्रस्ताव की पूरी जांच-पड़ताल करें, वरना साइबर ठगों का शिकार हो सकते हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version