Site icon SHABD SANCHI

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार बनाने में निभाऐगे अंहम भूमिका

नईदिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्हे भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान की बिहार में सरकार बनाने में अंहम भूमिका हो गई है।

जारी हुआ पत्र

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचकर भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। उनकी मौजूदगी में ही तय होगा कि भाजपा की ओर से नेतृत्व का चेहरा कौन होगा।

14 को कैबिनेट बैठक

जानकारी के तहत 14 अप्रैल को बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि नीतिश कुमार की अध्यक्षता में यह आखिरी बैठक होगी। इसके बाद वे सीएम पद से अपना स्तीफा दे सकते है। जिसके बाद बिहार में नई सरकार गठन को लेकर अगली रणनीति तय की जाएगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक के साथ ही एनडीए की बैठक भी होगी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होने के साथ ही नई सरकार के गठन की रूप रेखा तय की जाएगी और यह सब केन्द्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह की मौजूदी में होगा। ऐसे में मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता शिवराज सिह को बीजेपी हाई कमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

भले ही सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा हो, लेकिन “अगला मुख्यमंत्री कौन?” इस सवाल पर सस्पेंस अब भी बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में कई कद्दावर नामों की चर्चा है, लेकिन भाजपा ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं।

Exit mobile version