Site icon SHABD SANCHI

रीवा में पूर्व सीएसपी ने गिरवा दी 40 साल पुरानी बाउंड्री वॉल, ज़मीनी विवाद ने लिया तूल, मौके पर पहुंची पुलिस

Former CSP got the neighbor's boundary wall demolished

Former CSP got the neighbor's boundary wall demolished

Former CSP got the neighbor’s boundary wall demolished: रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को ज़मीनी विवाद में उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक रिटायर्ड सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) ने दूसरे पक्ष की 40 साल पुरानी बाउंड्री वॉल कथित तौर पर गिरवा दी। बाउंड्री वॉल गिराए जाने से नाराज़ दूसरे पक्ष ने तुरंत मौके पर पहुँचकर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

इसे भी पढ़ें : रीवा से दिल्ली हवाई सफर के लिए एलायंस एयर की नई उड़ान 11 नवंबर से, न्यूनतम किराया मात्र ₹3680!

रिटायर्ड सीएसपी और गुप्ता परिवार आमने-सामने

यह पूरा विवाद रिटायर्ड सीएसपी पन्नालाल अवस्थी और गुप्ता परिवार के बीच का है। गुप्ता परिवार के सदस्य कमलेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने यह 22,000 स्क्वायर फिट ज़मीन 40 साल पहले खरीदी थी। उन्होंने बताया कि पिछली रात उनके घर में एक कार्यक्रम था, जिसमें वे सब व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर बिना किसी पूर्व सूचना के जेसीबी मशीन बुलवाकर उनकी बाउंड्री वॉल गिरवा दी गई। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि रिटायर्ड सीएसपी ने न केवल बाउंड्री गिराई, बल्कि कॉलम खुदवाकर अपनी नई बाउंड्री भी बनवाना शुरू कर दिया, जिस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। कमलेश गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रिटायर्ड सीएसपी ने मौके पर पुलिसिया रौब झाड़ने की कोशिश की।

पुलिस ने कराया शांत, अब पटवारी करेंगे नापजोख

वहीं, रिटायर्ड सीएसपी पन्नालाल अवस्थी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को निराधार बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी। उन्होंने बताया कि कमलेश गुप्ता और रिटायर्ड सीएसपी पन्नालाल के बीच ज़मीन को लेकर मसला है, जिसका निपटारा अब राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में और नए सिरे से पटवारी बुलवाकर ज़मीन की नापजोख कराकर किया जाएगा। फिलहाल, दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हो गए हैं।

Exit mobile version