Site icon SHABD SANCHI

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के घर वालों को बंम से उड़ाने की धमकी, घर तक पहुचे नकाबपोश

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के घर वालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामले में उनकी बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज करके आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज एवं सायबर सेल की मदद ले रही है।

सोशल मीडिया से दी गई धमकी

शिकायतकर्त्ता उमिता लोधी ने पुलिस को बताया है कि 21 फरवरी को इंटरनेट मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर 22 फरवरी की रात करीब 10.30 बजे जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा नामक आइडी से एक विवादित कमेंट आया। इसमें उन्हें और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

घर तक पहुचे नकाबपोश

उमिता लोधी ने पुसिल को बताया कि जो कमेंट आया था, उन्होने तत्काल उसका स्क्रीनशॉट ले लिया। इस धमकी के महज आधे घंटे बाद रात करीब 11 बजे दो अज्ञात नकाबपोश युवक उनके देहात थाना स्थित बंगले पर पहुंच गए। उमिता लोधी ने बताया कि जब उन्होंने छज्जे से नीचे देखा, तो युवकों ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दोहराई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साइबर सेल की टीम उस इंटरनेट मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है, जिससे धमकी दी गई थी। पूर्व सीएम के परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस एक्टिंव है और आरोपियों तक पहुचने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

Exit mobile version