Site icon SHABD SANCHI

फरवरी माह में चौथी बार एमपी का बिगड़ा मौसम, रीवा-सीधी-सिंगरौली समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

एमपी वेदर। मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। सोमवार को विंध्य क्षेत्र समेत प्रदेश के 8 जिलो में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ज्ञात हो कि फरवरी माह में ही इसके पूर्व भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई थी और ओले गिरने से फसल और सब्जियों को नुकसान भी पहुचा, तो एक बार फिर 24 घंटे के दौरान एमपी के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम की जिस तरह से गतिविधियां आ रही है उससे देखते हुए मौसम विभाग ने सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उक्त जिलों के रहवासियों एवं किसानों को अलर्ट रहना होगा।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जैसे दक्षिणी जिलों में भी बादलों के डेरा डालने की चेतावनी दी है। वहीं उत्तर मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। राहत की बात यह है कि पश्चिमी विक्षोभ का जो सिस्टम पहले बहुत शक्तिशाली लग रहा था, वह अब थोड़ा आगे बढ़ गया है, जिससे पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी तबाही की आशंका कम हुई है।

ऐसे बन रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और ट्रफ लाइन की वजह से मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी हिस्से मौसम खराब होने का अनुमान जताए है। मौसम केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। वहीं, यहां से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, जिसका असर एमपी में भी रहेगा।

Exit mobile version