Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में पहली बार होगी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा, साढ़े तीन लाख छात्रों ने भरे फार्म, 8 जून तक है मौका

एमपी बोर्ड। मध्यप्रदेश में पहली बार मध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड 10वी एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन फार्म भरवाएं जा रहे है। परीक्षार्थी छात्रों के लिए 8 जून तक परीक्षा फार्म भरने का मौका है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत मध्यप्रदेश में अब तक साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन फार्म भरे है। यह संख्या अभी और ज्यादा बढ़ सकती है, क्योकि इस बार बोर्ड की परीक्षा में 5.15 लाख परीक्षार्थी फेल हुए है।

17 जून से शुरू होगी परीक्षाएं

जानकारी के तहत 10वी एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं 17 जून से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा भी मुख्य परीक्षा की तरह ही आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी को समय से पहले सुबह 8 बजे परीक्षा केन्द्र में पहुचना होगा और साढ़े 8 बजे वे परीक्षा कक्ष में बैठेगें। ज्ञात हो कि एमपी सरकार के निर्देश पर द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों के साथ ही पूरक एवं कंम प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी छात्र को भी बोर्ड के इस द्वितीय परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है, दरअसल परीक्षा में असफल छात्रों के अंदर गलत धरणा न उत्पन्न हो तथा उनका साल खराब न हो सकें, इसके लिए द्वितीय परीक्षा के माध्यम से बोर्ड के परीक्षार्थी छात्रों को मौका दिया जा रहा है।

नही होगी पूरक परीक्षा

एमपी में बोर्ड की पूरक परीक्षा की जगह अब द्वितीय परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें अगर कोई छात्र सभी विषयों में फेल हो गया है तो वह द्वितीय परीक्षा में शामिल होकर सभी विषयों की परीक्षा एक बार फिर दे सकेगा। यदि कोई छात्र एक, दो या फिर इससे ज्यादा विषय में फेल हुआ है तो ऐसे छात्र को उक्त विषयों की केवल परीक्षा देनी होगी।

Exit mobile version