Site iconSite icon SHABD SANCHI

तिब्बत के जलप्रलय से नेपाल में बाढ़, 22 की मौत, 384 में 105 भारतीय पर्यटक लापता

नेपाल। तिब्बत के जलप्रलय से नेपाल में बड़ी तबाही सामने आ रही है। अब तक 22 लोगो के मौत की जानकारी सामने आ रही है। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े-https://shabdsanchi.com/surging-waters-from-tibet-cause-devastation-in-nepal-hydropower-plants-and-villages-submerged-high-alert-in-bihar/

मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे लोग

लापता भारतीयों में ज्यादातर तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। उन्हें बुधवार को नेपाल-चीन सीमा पार करनी थी। इनमें कुल 390 तीर्थयात्रियों में 93 नेपाली शामिल हैं, जबकि 105 भारतीयों समेत अन्य देशों की तीर्थ यात्री भी लापता हैं। बाढ़ से रसुवागढ़ी इलाके में सड़क और दूसरे जरूरी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

देश/राष्ट्रीयता लापता यात्रियों की संख्या
भारत – 105
नेपाल – 93
मलेशिया – 17
ब्रिटेन – 12
दक्षिण अफ्रीका- 4
अमेरिका – 3
ऑस्ट्रेलिया- 1
नीदरलैंड – 1
एनआरआई- 37
राष्ट्रीयता की पुष्टि बाकी-111
कुल – 384

Exit mobile version