Site iconSite icon SHABD SANCHI

14 हजार फीट की ऊंचाई पर गोवा से दिल्ली जा रहे विमान में आई खराबी, 229 यात्रियों की थम गई सांसे

गोवा। मंगलवार को इंडिगो कंपनी का एक विमान गोवा से यात्री लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान तकरीबन 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान विमान के एक इंजन में खराबी आने के कारण पलायट ने विमान को वापस गोवा के एयरपोर्ट की ओर वापस ले लिया। जानकारी के तहत विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया है।

229 यात्री थें सवार

जानकारी के तहत गोवा से इंडिगो की फ्लाइट 6ई2102 में 229 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए विमान ने उड़ान भरी थी। यह विमान सुबह 9.16 बजे उड़ान भरी थी और 9.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। विमान वापस लौटने के दौरान तकरीबन 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा।

दूसरे इंजन से उतारा गया विमान

जानकारी के तहत विमान में डबल इंजन था और पहले इंजन में तकनीकी खराबी आने के चलते पायलट ने तत्काल विमान के दूसरे इंजन का सहारा लिया और 14 हजार फिट की उॅचाई से विमान को घुमाकर वापस गोवा में ही उतरा है, दरअसल विमान में एक एमरजेंसी इंजन ऐसी परिस्थित के लिए होते है। जिससे विमान को सुरक्षित स्थानों में उतारा जा सकें।

घटना की मुख्य बातें

Exit mobile version