रोहित शेट्टी के घर गोली चलाने के 5 आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

मुंबई। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर में गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने वालों में अब तक 11 लोगो की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है।

राजस्थान-हरियाणा से हुई गिरफ्तारी

जो जानकारी आ रही है, उसके तहत मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें ऋतिक यादव, दीपक, सनी और सोनू है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि कुछ आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए गए है।

दीपक शर्मा है मुख्य शूटर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर गोली चलाने का दीपक शर्मा मुख्य शूटर था, जो विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था। उसी ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी। वहीं, उसके साथी सन्नी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की थी। आरोपी ऋतिक ने दीपक और उसके साथियों को छिपने में मदद की।

हमलाबरों ने 5 राउंड चलाई थी गोली

31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12.45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया था कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई।

बॉलीबुड कलाकारों पर हमला

ज्ञात हो कि लॉरेंश विश्नोई समेत दूसरी गैंग सक्रिय है। जिनसे जुड़े लोग लगातार बॉलीबुड कलाकारों में हमला करके दहशत फैला रहे है। इसके पूर्व सलमान खान के घर पर भी फायरिंग की गई थी। तो वही फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी और फिल्म कलाकार रणवीर सिंह को धमकी भी मिली थी। जिसके बाद उनके घर के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *