Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना में दिव्यांग के घर में लगी आग, गृहस्थी हुई खाक

FireFire

Fire

Fire broke out in a disabled person’s house in Satna household goods destroyed to ashes: सतना जिले के गांव बरहा मवान में रविवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे आंखों से दिव्यांग जीवनलाल मवासी के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय जीवनलाल घर पर अकेले थे। आग की आहट पाते ही वे किसी तरह घर से बाहर निकले और गांव वालों को आवाज लगाई।

ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। जीवनलाल और उनकी पत्नी दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। आग में घर का सारा अनाज और कपड़े भी जलकर राख हो गए। आग से लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version