Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: उज्जैन में विवादित धार्मिक वीडियो पोस्ट करने पर मौलाना के खिलाफ FIR, हुआ फरार

ujjain newsujjain news

ujjain news

Ujjain News: रविवार रात को अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने महिदपुर थाने में शिकायती आवेदन देकर मौलाना तुरब अली पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो विवादित वीडियो पोस्ट किए, जो पाकिस्तानी मौलवियों के हैं।

Ujjain Controversial Post: उज्जैन जिले के महिदपुर में एक मौलाना के खिलाफ विवादित धार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तुरब अली के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। अब उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

रविवार रात को अखंड हिंदू सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापत ने महिदपुर थाने में शिकायती आवेदन देकर मौलाना तुरब अली पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि तुरब अली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो विवादित वीडियो पोस्ट किए, जो पाकिस्तानी मौलवियों के हैं। एक वीडियो में पाकिस्तानी मौलवी ईद पर गाय की कुर्बानी को ‘सबाब’ का काम बता रहा है। ‘सबाब’ उर्दू शब्द है, जिसका धार्मिक संदर्भ में अर्थ है- नेक कार्य के बदले ईश्वर से मिलने वाला पुरस्कार।

वीडियो साइबर सेल को भेजा गया

महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोज प्रजापत ने विवादित वीडियो की पेनड्राइव सौंपी है और मौलाना के अन्य सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की मांग की है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौलाना के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो चुका था। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। वीडियो की फॉरेंसिक जांच और तकनीकी विश्लेषण के लिए उसे साइबर सेल को भेजा गया है।

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

मनोज प्रजापत ने आरोप लगाया कि मौलाना तुरब अली ने कट्टरपंथी विचारों वाले पाकिस्तानी मौलवियों के वीडियो शेयर कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version