महाराष्ट्र। शुभ-मुहूर्त शुरू होने के साथ ही बम्फर शादियां हो रही है। ऐसे में सेलिब्रेटी एवं खेल जगत के लोग भी पीछे नही है और वे विवाह बंधन में बंध रहे है। इन दिनों म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुछाल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है, हो भी क्यों न इन दिनों उनके घर शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। यह कपल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। स्मृति और पलाश महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को चिट्ठी लिखकर शुभकामनाएं दिए है। उन्होने चिट्ठी में दोनों परिवार को बधाई दी है। साथ ही, पोएटिक अंदाज में कपल के लिए मैसेज भी लिखा है। पीएम लिखते हैं- जैसे ही दोनों एक साथ एक नया सुंदर जीवन शुरू करते हैं, स्मृति की कवर ड्राइव की सुंदरता पलाश की मधुर संगीतमय सिम्फनी से एक अद्भुत पार्टनरशिप बनती है। उन्होने आगे लिखा कि यह बात बहुत अच्छी है कि दूल्हे की टीम और दुल्हन की टीम के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच रखा गया है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि दोनों टीमें जीवन के इस खेल में जीतें।
स्मृति मंधाना का जारी हुआ वीडियों
स्मृति मंधाना का अपने साथियों के साथ डांस करते हुए एक वीडियों शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वे अंगूठी दिखाते हुए अपने सगाई को कन्फर्म कर दिया। वीडियो में स्मृति अपने साथी टीम इंडिया की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना की लव स्टोरी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की लव स्टोरी की शुरुआत 2019 में हुई थी और दोनों 2024 में सगाई के बाद अब शादी करने जा रहे हैं। यह रिश्ता 6 साल बाद शादी में बदल रहा है। पलाश ने अपनी बहन पलक मुच्छल के सामने गाना गाकर स्मृति को प्रपोज किया था। स्मृति ने 2024 में अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की पुष्टि की थी, जिसे उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ एक फनी रील में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए जाहिर किया।

