फिल्म धुंरधर की धुआधार कमाई, 500 करोड़ से ज्यादा का करोबार…

A promotional poster of the film Dhundhar displayed as box office collections cross the 500 crore mark.

बॉलीबुड न्यूज। फिल्म उद्योग में इन दिनों धुरंधर फिल्म की धमक बराबर बनी हुई है। दो साप्ताह में यह फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के आकड़े का पार करने जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि धुंरधर की इस धुआधार कमाई पर अभी ब्रेक लगता नजर नही आ रहा है। ऐसे में यह फिल्म कमाई के मामले में अन्य फिल्मों की अपेक्षा आगे बढ़ रही है।

एक दिन में 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन

धुरंधर ने 14वें दिन यानी गुरुवार को भारत में 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसी के साथ फिल्म की भारत में कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. धुरंधर का 14 दिनों का डोमेस्टिक कलेक्शन 479.50 करोड़ रुपये हो गया है. कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर अपने तीसरे वीकेंड में 500 करोड़ रुपये आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। जानकार बताते है कि हिंदी फिल्मों के कलेक्शन में धुआधार ने पुष्पा को पछाड़ दिया है,

आज अपने 15वें दिन धुरंधर भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म कमाई के मामले मे ऐसे ही रफ्तार पर रही तो यह भारत में यह फिल्म 600 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन कर लेगी। जानकारी के तहत धुरंधर ने पहले वीक में 218 करोड़ रुपये और दूसरे वीक में 261 करोड़ रुपये कमाए हैं और फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

वीर सैनिक पर आधारित फिल्म धुंरधर

धुरंधर मूवी में अक्षय खन्ना का ये सीन हर जगह वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के असल हीरो कौन है? वो असली कहानी है उस वीर सैनिक की जिसका रोल इस फिल्म में रणबीर सिंह ने किया है। और असल जिंदगी में उनका नाम है मेजर मोहित शर्मा देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा उन्हें आर्मी में ले गए। धुरंधर वाला असल रहमान डकैत, जिसके खौफ से कराची थर-थर कांपता था। हत्या के बाद लोगों के सिर से फुटबॉल खेलता था।

आदित्य धर की खूब तारीफें

फिल्म धुरंधर को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। आदित्य धर के डायरेक्शन की खूब तारीफें हो रही हैं, क्योंकि फिल्म में पाकिस्तान के लियारी में होने वाली राजनीति और आतंक की गतिविधियों को फिल्म में उजागर किया गया है। फिल्म बताया गया है कि आतंक का गढ़ बना लयारी कैसे नापाक हरकतों को अंजाम देता है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *