अक्सर लोग मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए रोज बड़ी मात्रा में सलाद खाना जरूरी है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि सही Fiber Intake केवल सलाद पर निर्भर नहीं करता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते हैं जिनकी कम मात्रा भी शरीर को पर्याप्त फाइबर दे सकती है। सही चुना हुआ भोजन पाचन, कब्ज और वजन संतुलन में अहम भूमिका निभाती है।
कम सलाद, लेकिन सही Fiber Intake कैसे?
कई लोग फाइबर की जरूरत पूरी करने के लिए खीरा, टमाटर और पत्तेदार सब्जियों का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं। हालांकि इनमें पानी और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, लेकिन फाइबर की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में जरूरत है कि फाइबर से भरपूर विकल्प को आहार में शामिल किया जाए, ताकि कम मात्रा में भी बेहतर परिणाम मिल सकें।
ये भी पढ़े : Pregnancy Walking कितनी फायदेमंद? जानिए रोज़ कितनी देर चलना है सही
अमरूद, छोटा फल बड़ा फाइबर स्रोत
अक्सर लोग अमरूद को सामान्य फल समझकर नजरअंदाज कर देते है, जबकि यह फाइबर का बेहद समृद्ध स्रोत होता है। एक मध्यम आकार का अमरूद, संतरे और केले से अधिक फाइबर देता है। इसे स्नैक के रूप में शामिल करना Fiber Intake बढ़ाने का आसान तरीका हो सकता है।
इसबगोल की भूसी, कम मात्रा में ज्यादा असर
इसका उपयोग लंबे समय से पाचन सुधारने के लिए किया जाता रहा है केवल एक चम्मच इसबगोल में इतनी फाइबर मात्रा मौजूद होती है जो कई कटोरी सलाद से मिलकर भी मुश्किल से शरीर को मिल पाती है। रात में पानी या दूध के साथ इसका सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है। इसबगोल की भूसी का उपयोग लंबे समय से पाचन सुधारने के लिए किया जाता रहा है। केवल एक चम्मच इसबगोल में, इतनी फाइबर मात्रा होती है, जो कई कटोरी सलाद से मिलकर भी मुश्किल से मिलती है। रात में पानी या दूध के साथ इसका सेवन कब्ज से राहत देने में मददगार माना जाता है।
राजमा और दलहन, प्लेट में शामिल करें
चना, राजमा और अन्य दलहन फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन भी प्रदान करते हैं। दालों की तुलना में राजमा में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। नियमित रूप से इन्हें भोजन में शामिल करना पेट भरा रखने और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
भिंडी और दूसरी सब्जियां भी हैं उपयोगी
सब्जियों में भिंडी जैसी सब्जियां फाइबर का अच्छा स्रोत होती है अगर आप एक कटोरी भिंडी कहते हैं तो इससे मिलने वाला फाइबर आपको कई सामान्य सलाद ऑप्शन से अधिक ताकत दे सकता है। इसके अलावा गाजर, चुकंदर जैसी सब्जियां भी फाइबर इंटेक के लिए अच्छी है।
ये भी पढ़े : सर्दियों में Hot Water Bath: हड्डियों को कमजोर करने वाला मिथक है झूठ
संतुलन ही है सही रास्ता
विशेषज्ञ के द्वारा यह नहीं कहा जाता की सलाद खाना बंद कर देना चाहिए बल्कि या सुझाव दिया जाता है कि फाइबर के लिए केवल सलाद पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। फल सब्जियां दलहन और साबुत अनाज का संतुलित मिश्रण ही शरीर की जरूरत को बेहतर तरीके से पूरा कर सकता है साथी पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी होता है। Fiber Intake हासिल करने के लिए सही खाद्य पदार्थ का चुनाव करना काफी जरूरी होता है।

