Site iconSite icon SHABD SANCHI

Fetal Therapy: क्या गर्भ में पल रहे बच्चे का इलाज संभव है? जानिए डॉक्टर….

Fetal therapy: Is it possible to treat a baby in the womb? Find out what doctors say.Fetal therapy: Is it possible to treat a baby in the womb? Find out what doctors say.

Fetal therapy: Is it possible to treat a baby in the womb? Find out what doctors say.

Fetal Therapy: गर्भावस्था के दौरान अगर जांच में बच्चों में किसी भी तरह की गंभीर समस्या सामने आती है तो क्या उसका इलाज जन्म से पहले ही हो सकता है? क्या सवाल कई सारे माता-पिता के मन में आ जाता है. आज की आधुनिक चिकित्सा के अनुसार कुछ खास मामलों में गर्भ में पल रहे बच्चे का इलाज होना संभव है हालांकि यह सुविधा हर बीमारी और हर मरीज के लिए नहीं हो पाती है। इलाज का फैसला डॉक्टर की जांच रिपोर्ट और मां बच्चे की स्थिति को देखकर लिया जाता है।

आखिर क्या है Fetal Therapy और कब पड़ती है इसकी जरूरत?

फेटल थेरेपी ऐसी आधुनिक मेडिकल प्रक्रिया होती है जिसमें गर्भ में पल रहे बच्चे की कुछ गंभीर बीमारी या फिर जन्मजात समस्याओं का इलाज गर्भावस्था के दौरान ही कर लिया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों की जान बचाना या फिर जन्म के बाद होने वाली गंभीर परेशानियों को कम करना होता है। हालांकि यह इलाज केवल चुने हुए मामलों में ही किया जाता है और इसके लिए डॉक्टर की पूरी टीम की जरूरत होती है।

ये भी पढ़े: लगातार खांसी, सीने में दर्द और सांस फूलना जैसे लक्षण… Lung Cancer के संकेत..

किन बीमारियों में गर्भ में ही इलाज किया जा सकता है?

डॉक्टर के द्वारा दी जानकारी के अनुसार कुछ स्थितियों के दौरान गर्भ में बच्चे का इलाज होना संभव है इनमें जुड़वा बच्चों में होने वाली बीमारी Twin-to-Twin Transfusion Syndrome (TTTS), बच्चे में गंभीर एनीमिया, मूत्र मार्ग की कुछ विकार और कुछ जन्मजात विकार आदि इसमें शामिल है। कई मामलों में बच्चों को गर्भ में ही ब्लड चढ़ाया जाता है या फिर विशेष तरीके से सर्जरी की जाती है लेकिन हर बीमारी का इलाज इस तरीके से संभव नहीं हो पाता है।

समय पर जांच क्यों है सबसे ज्यादा जरूरी?

गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच करना बहुत जरूरी होता है अल्ट्रासाउंड, फेटल इकोकार्डियोग्राफी मरी और जरूरत पड़ने पर जेनेटिक टेस्ट की मदद से कई सारी समस्याओं का समय रहते ही पता लगाया जा सकता है। अगर बीमारी जल्दी से पकड़ में आ जाती है तो डॉक्टर से इलाज कराना एक बेहतर ऑप्शन होता है इसलिए गर्भावस्था के दौरान सभी जांच करना जरूरी है।

क्या हर गर्भवती महिला को यह इलाज मिल सकता है?

नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है हर गर्भवती महिला को यह इलाज नहीं मिल सकता है। Fetal Therapy कुछ चुने हुए मामले में गर्भवती महिलाओं में की जाती है इलाज का फैसला गंभीरता गर्व की उम्र मां और बच्चे की हेल्थ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया जाता है या सुविधा आमतौर पर बड़े अस्पताल और फेटल मेडिसिन सेंटर में उपलब्ध होती है। डॉक्टर का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच जाना चाहिए।

ये भी पढ़े: Gujarat में Chandipura Virus का खतरा बढ़ा, 22 बच्चों की हुई मौत..बढ़ी चिंता

इसपर डॉक्टरों की क्या सलाह है?

डॉक्टर का कहना है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी भी समस्या का मतलब यह नहीं है कि हर बार ऑपरेशन या इलाज होनाहोगा। कई मामलों में केवल निगरानी रखी जाती है और इलाज बच्चों के जन्म के बाद ही होता है इसलिए किसी भी रिपोर्ट के आधार पर घबराने के बजाय स्त्री रोग विशेषज्ञ या फिर फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरीहै।

Exit mobile version