Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना: छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं पर ब्लेड से हमला, दो घायल; आरोपी फरार

Female students attacked with a blade in Satna for resisting molestation.Female students attacked with a blade in Satna for resisting molestation.

Female students attacked with a blade in Satna for resisting molestation.

सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर मार्ग पर स्कूल जा रही छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बाइक सवार युवकों द्वारा हाथ पकड़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने ब्लेड से हमला कर दो छात्राओं को घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, धवारी निवासी चार छात्राएं शुक्रवार को अपने घर से प्रेमनगर स्थित स्कूल जा रही थीं, तभी बिना नंबर की बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार चार युवकों ने उनका पीछा कर रास्ता रोका और एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्राओं ने जब इसका डटकर विरोध किया और उन्हें हटाने का प्रयास किया, तो एक आरोपी ने ब्लेड निकालकर उन पर हमला कर दिया जिससे दो छात्राओं के हाथों में गंभीर चोटें आईं।

छात्राओं के शोर मचाने पर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद डरी-सहमी छात्राएं घर लौटीं और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज किए और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version