Site iconSite icon SHABD SANCHI

NEET Examनीट एग्जाम के 48 घंटे पूर्व एक छात्रा ने तोड़ा दम, चौथी मंजिल से गिरने पर हुई मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक नीट छात्रा की NEET Exam के 48 घंटे पूर्व ही मौत हो गई है। यह घटना धाकड़ कॉलोनी से सामने आ रही है। जहाँ नीट की तैयारी कर रही अवंतिका मौर्य नामक छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह देर रात अपनी बहन से फोन पर बात कर रही थी। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके तहत अंवतिका का पांव फोन पर बात करने के दौरान फिसल गया और वह चौथी मंजिल से नीचे गिर कर घायल हो गई थी। छात्रा को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

धार जिले की रहने वाली थी अवंतिका

अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी। उनके पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य खरगोन जिले के भीकनगांव में चिकित्सा अधिकारी हैं। परिजनों के अनुसार, अवंतिका परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी। बतता जाता है कि वह इसके पूर्व भी नीट का एग्जाम दे चुकी है और उसके हाथ असफलता लगी थी। हाल ही में परीक्षा निरस्त हो गई थी और 21 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर वह तनाव में थी। वह ज्यादा बाते भी नही कर रही थी।

21 जून को है NEET Exam

ज्ञात हो कि री-नीट एग्जाम 21 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में होने जा रहा है, इस बार परीक्षा को लेकर काफी सख्ती और सर्तकता बरती जा रही है, क्योकि गत माह पूर्व नीट एग्जाम के प्रश्नपत्र खुल जाने के मामले सामने आने के बाद परीक्षा को ही निरस्त किया गया था, यही वजह है कि इस बार परीक्षा की पवित्रता को लेकर सर्तकता बरती जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

भवंरकुआ थाना की पुलिस घटी घटना को लेकर जांच कर रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं, कॉल रिकॉर्ड्स और परिस्थितियों की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Exit mobile version