Site iconSite icon SHABD SANCHI

Sidhi News : ड्यूटी के दौरान अमर्यादित व्यवहार, महिला आरक्षक निलंबित

Female constable suspended for indecent behaviour during dutyFemale constable suspended for indecent behaviour during duty

Female constable suspended for indecent behaviour during duty

Female constable suspended for indecent behaviour during duty: सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ड्यूटी के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में महिला आरक्षक अंजूदेवी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 25 अक्टूबर को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

इसे भी पढ़ें : रीवा में सनसनीखेज वारदात: मामूली टक्कर पर पुलिसकर्मी के पति पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला

वायरल वीडियो बना निलंबन का आधार

निलंबन की यह कार्रवाई 24 अक्टूबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 01, सीधी के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना से जुड़ी है। महिला आरक्षक अंजूदेवी की ड्यूटी इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी।रक्षित केंद्र और कोतवाली थाने के रोजनामचा के अनुसार, ड्यूटी के दौरान महिला आरक्षक अंजूदेवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करती हुई और कदाचरण प्रदर्शित करती हुई दिखाई दीं। उप पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि महिला आरक्षक के इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए अंजूदेवी जायसवाल को निलंबित कर दिया है।

Exit mobile version