Features Of Seva Teerth PMO: देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति यानी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 13 फरवरी को अपने दफ्तर का एड्रेस बदल देंगे (PM Modi New Address). प्रधान मंत्री ऑफिस (PMO) की बिल्डिंग के अलावा उसका नाम भी PMO यानी Prime Minister’s Office की जगह सेवा तीर्थ (Seva Teerth) कर दिया गया है. आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधान मंत्री ने अपना दफ्तर बदला है.
13 फरवरी की शाम 6 बजे पीएम मोदी अपने नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान कर्तव्य भवन 1 और 2 का भी उद्घाटन होगा इसके बाद पीएम मोदी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बता दें कि ये सभी दफ्तर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट (Central Vista Project) का हिस्सा हैं जहां राजपथ हुआ करता था जिसे अब कर्तव्य पथ कहा जाता है.
पुराने PMO में क्या दिक्क्त थी?
आजादी के बाद PMO साऊथ ब्लॉक में था जो ब्रिटिश काल के वक़्त की इमारत थी. जबकि नार्थ ब्लॉक में भी कई काम चलते थे, मंत्रालय इधर-उधर बिखरे हुए थे. इमारतें पुरानी थीं तो मेन्टेन्स में पैसा खर्च होता था. मीटिंग्स के लिए भागादौड़ी करनी पड़ती थी और फाइलों को भी इधर से उधर ले जाने पर वक़्त लगता था. अब सभी दफ्तरों को आसपास कर दिया गया है.
सेवा तीर्थ क्या है/ What Is Seva Teerth
सेवा तीर्थ एक इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स है जिसके तीन हिस्से हैं
सेवा तीर्थ 1: प्रधान मंत्री का नया कार्यालय
सेवा तीर्थ 2: नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट
सेवा तीर्थ 3: कैबिनेट सेक्रेटेरिएट
ये तीनों दफ्तर के ही छत के नीचे होंगे, पहले अलग अलग थे.
सेवा तीर्थ में क्या क्या होगा?
सेवा तीर्थ में डिजिटल इंट्रीगेशन होगा सब कुछ ई गवर्नेंस होगा यानी पारदर्शिता बढ़ेगी। यहां पब्लिक इंटरफेस जोन बनाया गया है जहां आम आदमी के लिए एक स्थान होगा और रिशेप्शन भी. सिक्योरिटी टॉप क्लास होगी. स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल, CCTV, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा. लेकिन पब्लिक एक्सेस पर कोई रोक नहीं है.
पुराने PMO का क्या होगा
वो अब म्युसियम बन जाएगा जिसका नाम होगा युगे युगेन भारत संग्रहालय जिसके लिए फ़्रांस की एक एजेंसी से करार हो चुका है. यह स्थान आम आदमी के लिए ओपन होगा जहां भारत के इतिहास को संजोया जाएगा।
